Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    एजुकेशन

    युवा साहित्यकार अर्पित रंजन को वाराणसी में मिला काशी गौरव सम्मान,केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और आचार्य श्रीकांत ने दिया पुरस्कार

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साहित्य, कला और संस्कृति की पावन नगरी काशी के होटल इंदु पैलेस लमही में आयोजित ‘काशी कुंभ 2026’ के भव्य मंच पर बिहार के सहरसा जिले के 18 वर्षीय युवा साहित्यकार अर्पित रंजन को ‘काशी गौरव सम्मान 2026’ के अंतर्गत ‘सर्वश्रेष्ठ युवा साहित्यकार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय समागम मातृभाषा हिंदी संगठन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

    समारोह के द्वितीय सत्र काशी गौरव सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्वनी कुमार चौबे और काशी विश्वनाथ गद्दी के मुख्य अर्चक आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से अर्पित रंजन को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा।

    इस गौरवमयी क्षण के दौरान भारत सरकार के पूर्व भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देश की बड़ी राजनैतिक व आध्यात्मिक विभूतियों ने थपथपाई पीठपुरस्कार प्रदान करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि इतनी कम उम्र में देश और समाज को सही दिशा दिखाने वाली रचनाएं लिखना सचमुच अद्भुत है।

    वहीं काशी विश्वनाथ गद्दी के मुख्य अर्चक आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने अर्पित को आशीर्वाद देते हुए उनकी लेखनी की सराहना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव, श्री अमरीश सिंह भोला, डॉ. राजीव श्री गुरु जी और श्री चक्रपाणि ज्ञानपुरी जी समेत कई शीर्ष राजनेता, वरिष्ठ साहित्यकार और विद्वान उपस्थित थे।वर्तमान में सहरसा के शिवपुरी निवासी 12वीं कक्षा के छात्र अर्पित रंजन ने बेहद कम उम्र में अपनी विशिष्ट कला और लेखन प्रतिभा से हिंदी साहित्य जगत में एक खास पहचान बनाई है।

    वे अपनी बहुचर्चित पुस्तकों ‘अर्पण’ और ‘आकांक्षी’ के लेखक हैं। उनकी ये रचनाएं आज के युवाओं के संघर्ष, उनके बड़े सपनों, जीवन-मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को बेहद प्रेरणादायक रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करती हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी इसी अद्भुत रचनात्मकता, विलक्षण प्रतिभा और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए आयोजन समिति के मातृभाषा हिंदी संगठन ने उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना।

    “साहित्य से समाज, समाज से राष्ट्र” का संदेशपोस्टर पर अंकित मुख्य ध्येय वाक्य “साहित्य से समाज, समाज से राष्ट्र” को चरितार्थ करते हुए अर्पित रंजन की इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय उपलब्धि से उनके गृह जिले सहरसा समेत पूरे बिहार और हिंदी साहित्य जगत में हर्ष और गौरव का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleनगर सभापति अर्चना कुमारी की पहल पर जमीन के अंदर पाइप डालकर कराई गई जलनिकासी, लोगों को मिली तत्काल राहत; ₹4.81 करोड़ की नाला योजना से स्थायी समाधान की उम्मीद
    Next Article कटिहार :बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    October 1, 2026

    उदाकिशुनगंज: पीटीएम में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) पर चर्चा अनिवार्य, MIP-4.5 कार्यशाला में बीईओ ने दिए निर्देश

    September 28, 2026

    28-29 नवंबर को मधेपुरा में जुटेंगे शिक्षक-कर्मचारी,अक्टूबर में चलेगा प्रखंड स्तरीय संपर्क अभियान, सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में बनी रणनीति

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?