Browsing: राजनीति

खगड़िया, 8 अक्टूबर 2026। देशव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को खगड़िया में महागठबंधन के बैनर तले वोट चोरी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की कथित हत्या और एसआईआर में धांधली के विरोध में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का समाहरणालय चौक पर दहन किया गया।

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त और चुनाव प्रेक्षक ने जिला स्कूल स्थित वज्रगृह व मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। मतदान के दिन, यानी 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश (स्पेशल कैजुअल लीव) स्वीकृत किया गया है।

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बेहतर बनाने को लेकर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जल संसाधन विभाग के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। विधायक ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी को अलग-अलग पत्र भेजकर बूढ़ी गंडक नदी के तटबंधों पर पक्की सड़क निर्माण तथा कराची-बदलाघाट तटबंध के बीच जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक संरचनाओं के निर्माण की मांग की है।

मधेपुरा। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। बैठक में कोसी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सहित राज्य, क्षेत्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कटिहार :बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) में आवास प्लस योजना 2024 की सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुखिया संघ ने एसडीएम और बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ग्राम सभा से सूची तैयार कराने की मांग की।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ चौथे दिन मधेपुरा के उदाकिशुनगंज पहुंची। पूर्व प्रमुख डॉ. धीरेंद्र यादव ने पदयात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी और पप्पू यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।