What's Hot
Browsing: Khagaria
खगड़िया, 8 अक्टूबर 2026। देशव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को खगड़िया में महागठबंधन के बैनर तले वोट चोरी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की कथित हत्या और एसआईआर में धांधली के विरोध में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का समाहरणालय चौक पर दहन किया गया।
खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बेहतर बनाने को लेकर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जल संसाधन विभाग के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। विधायक ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी को अलग-अलग पत्र भेजकर बूढ़ी गंडक नदी के तटबंधों पर पक्की सड़क निर्माण तथा कराची-बदलाघाट तटबंध के बीच जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक संरचनाओं के निर्माण की मांग की है।
खगड़िया के संसारपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना की परंपरा करीब 251 वर्षों से चली आ रही है। ढाई शताब्दियों से अधिक समय से जारी यह परंपरा आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ कायम है। शारदीय नवरात्र के मौके पर यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना होती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.