Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    झारखण्ड

    तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला उद्योग केंद्र, चतरा द्वारा तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करना रहा। उपायुक्त श्री रवि आनंद बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों का पौधा, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

    भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) तथा झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में, जिला उद्योग केंद्र के कैंप कार्यालय, चतरा की पहल पर स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं, संभावित उद्यमियों एवं संबंधित हितधारकों को उद्यम स्थापना, नवाचार तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों एवं सहयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि चतरा में प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक हुनर, स्थानीय वनोपज तथा युवाओं की प्रतिभा के आधार पर उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। आवश्यकता इन संभावनाओं को उचित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता एवं बाजार से जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि तेजस जैसी कार्यशालाओं का उद्देश्य केवल स्टार्टअप की जानकारी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं में यह विश्वास पैदा करना भी है कि एक छोटा विचार भी बड़े उद्यम का आधार बन सकता है।

    उपायुक्त ने युवाओं से कहा कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल एवं स्थानीय संसाधनों के आधार पर उद्यम स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। उन्होंने कहा कि छोटे विचारों को व्यवहारिक उद्यम में बदलने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    कार्यशाला में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, हजारीबाग (कैंप कार्यालय, चतरा) श्री शंभू शरण बैठा ने झारखंड सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी-2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्टार्टअप के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन, सुविधाओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यशाला के माध्यम से जिले में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।

    कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, हजारीबाग (कैंप कार्यालय, चतरा) श्री शंभू शरण बैठा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleकटिहार कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या और एस.सी/एस.टी एक्ट मामले में तीन दोषियों को सश्रम कारावास
    Next Article पूसी रेलवे कटिहार मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा है जन भागीदारी से स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित,14 किलोमीटर का साइकिल रैली यात्रा का भव्य आयोजन
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश

    September 28, 2026

    आजमगढ़ में महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार योजना शुरू

    August 31, 2026

    मौत सामने थी, नहीं लगा पाए अंदाजा और ठाणे की खाड़ी में डूब गए 3 दोस्त

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?