कटिहार जिले में छात्राओं की सुरक्षा और एक भयमुक्त शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटिहार पुलिस द्वारा विशेष ‘पुलिस दीदी’ अभियान पूरी सक्रियता के साथ चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला पुलिस कर्मियों की टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी रख रही हैं।
पुलिस दीदी’ शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं और उन्हें सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों व आपातकालीन प्रक्रियाओं की जानकारी दे रही हैं।
छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़खानी, असुविधा या संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना किसी झिझक के पुलिस से साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कोचिंग संस्थानों और स्कूलों की छुट्टी के समय आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की विशेष तैनाती और पेट्रोलिंग जारी है।
कटिहार पुलिस छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर एवं पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यदि आपको या आपके आसपास किसी छात्रा को किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर (112) पर संपर्क करें।
