आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 41 मामलों की सुनवाई की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में फारबिसगंज निवासी मोहम्मद सौराज द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण में पारित आदेश का अंचल स्तर पर अनुपालन नहीं किए जाने की शिकायत की गई। वहीं फारबिसगंज सैफगंज निवासी विलसन द्वारा पुलिस पदाधिकारी के स्तर पर दर्ज कांड में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया।
फारबिसगंज निवासी संगीता खातून ने सेविका के अनुपस्थित रहने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रभावित होने तथा संबंधित सेविका के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। सिकटी निवासी मो. गुणवंती देवी ने समाहर्ता न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अंचल स्तर पर अनुपालन नहीं किए जाने की शिकायत की।
इसी प्रकार कुर्साकांटा निवासी चंपा देवी ने गलत तरीके से बासगीत पर्चा निर्गत किए जाने की शिकायत की, जबकि रानीगंज प्रखंड के कालाबलुआ निवासी राशिमोहन झा द्वारा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
