कटिहार:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कटिहार रेल मंडल में एक वाकाथोन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह, सचिव मंजरी पाल सहित संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वाकाथोन को डीआरएम किरेन्द्र नरह और रेल महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिस दौरान दोनों ने स्वयं भी वाकाथोन में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वाकाथोन का रूट स्टेशन परिसर से शुरू होकर डीआरएम बिल्डिंग, साहेबपाड़ा, लंगड़ा बागान, मेन रोड होते हुए जेपी चौक से वापस स्टेशन परिसर में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने भी शानदार भागीदारी निभाई। महिला वर्ग में कविता मैडम ने प्रथम, हर्षा मैडम ने द्वितीय तथा विभा मैडम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को डीआरएम किरेन्द्र नरह एवं रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर रेल महिला समिति की सचिव मंजरी पाल के साथ अन्य महिला समिति पदाधिकारी ज्योति कुमारी, मधु मालती, सुष्मिता कुमारी, माधुरी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुधा कुमारी, कविता कुमारी, हर्षा कुमारी, विभा कुमारी एवं सुभागता कुमारी सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी पंकज पाल ने साल एवं बुके भेंट कर डीआरएम किरेन्द्र नरह एवं रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह एवं सचिव मंजरी पाल का स्वागत किया।अधिकारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार एडीएफएम प्रमोद कुमार , द्वितीय पुरस्कार डीईई, टीआरडी बिनोद कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सिनियर पी पी भूपेंद्र कुमार को मिला। वहीं कर्मचारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार चंद्रशेखर कुमार, द्वितीय इंदल प्रसाद तथा तृतीय पुरस्कार अप्पू झा को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सभी रेल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीआरएससी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआरएम किरेन्द्र नरह, रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह एवं सचिव मंजरी पाल ने आयोजन में सहयोग के लिए खेल पदाधिकारी तथा डीआरएससी के सभी सदस्यों की सराहना किया। आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन अमित सागर ने किया।
इस अवसर पर डीआरएससी के सदस्य राकेश, वेदप्रकाश, बुबली, पीपू, अजित, संतोष, नीतीश, संजीव, सूरज एवं आशीष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
