Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Uncategorized

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग मुहल्ले में शनिवार की रात नेशनल हाईवे (NH-131) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीन बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा में मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

    ​पेट्रोल भराने निकला था युवक, रास्ते में हुआ हादसा

    ​हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान उजानी गांव निवासी मो. डब्लू के 19 वर्षीय पुत्र मो. नुरफराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नुरफराज शनिवार रात करीब 8:40 बजे अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए उदाकिशुनगंज जा रहा था। इसी दौरान रामबाग मुहल्ले के पास तीनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। नुरफराज पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसके पिता रहटा चौक पर आलू-प्याज की आढ़त चलाते हैं। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    ​घायलों की पहचान और स्थिति

    ​दुर्घटना में घायल हुए अन्य युवकों में शामिल हैं:

    • ​अभिनंदन कुमार (21), पिता – अशोक पासवान (डोहटवारी, वार्ड 5) – दायां हाथ और पैर फ्रैक्चर
    • ​सौरभ कुमार (18), पिता – बिलट पासवान (डोहटवारी, वार्ड 5)
    • ​विक्रय पासवान (18), पिता – सिंहेश्वर पासवान (डोहटवारी, वार्ड 5)
    • ​मो. सउद (19), पिता – मो. शरीफ (उजानी रहटा, वार्ड 13)
    • ​मो. अहद (19), पिता – मो. अब्बास (उजानी रहटा, वार्ड 13)

    ​किसी ने नहीं पहना था हेलमेट, दूर तक गूंजी आवाज

    ​प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल व पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    ​थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    Madhepura Road Accident NH 131 सड़क दुर्घटना Udakishunganj News उदाकिशुनगंज न्यूज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा मधेपुरा में बाइक एक्सीडेंट मधेपुरा सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
    Next Article नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    October 1, 2026

    मधेपुरा में सोशल मीडिया पर हथियार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक देसी कट्टा बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    आवास प्लस सूची में धांधली का आरोप: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मुखिया संघ ने जताया रोष, ग्राम सभा से जांच की मांग

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?