Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    भागलपुर, दिनांक 04 अक्टूबर 2026:- विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद आम लोगों की सुविधा के लिए संचालित वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के क्रम में भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर यात्रियों के आवागमन, जहाजों के परिचालन, बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग पॉइंट, जेटी की स्थिति तथा यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विकसित किए गए तीन बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग पॉइंट की व्यवस्था की समीक्षा की गई। जहाजों के निरीक्षण में उनका स्लोप (ढलान) अपेक्षाकृत अधिक पाया गया। इस पर जहाजों के ढलान को कम करने तथा यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने के अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जेटी की ऊंचाई बढ़ाने और जलस्तर में होने वाले बदलाव के अनुरूप आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया गया।
    गंगा नदी के जलस्तर की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि पिछले 12 घंटों में जलस्तर में लगभग छह सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए जलस्तर की लगातार निगरानी करने तथा परिस्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि फेरी सेवा का परिचालन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे।
    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा में जहाजों की संख्या बढ़ाकर 12 करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्तमान में लगभग छह जहाजों का परिचालन हो रहा है। यात्रियों की आवश्यकता, जलस्तर एवं परिचालन की स्थिति के अनुरूप जहाजों की संख्या बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जलस्तर में और वृद्धि होने की स्थिति में मालवाहक जहाजों के परिचालन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
    घाट पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप एवं एंबुलेंस की व्यवस्था
    यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाट पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष, अस्थायी मेडिकल कैंप तथा एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को आवश्यक सहायता एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए जीविका दीदियों के माध्यम से भोजन हेतु रसोई की व्यवस्था की गई है तथा जरूरतमंद यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
    जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।
    निरीक्षण के दौरान भागलपुर के आईजी श्री विवेक कुमार, जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव तथा आयुक्त के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।

    उप निदेशक जनसंपर्क,
    भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर
    #CMSamrat
    #samratchoudhary

    Bhagalpur News Today Bhagalpurhindinews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    October 4, 2026

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    October 1, 2026

    भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद राहत: गंगा नदी में शुरू हुई फेरी और कार्गो सेवा, DM ने किया शुभारंभ

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?