Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    राजनीति

    प्रमंडलीय आयुक्त ने बिहार विधान परिषद के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की, सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशो का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें: प्रमंडलीय आयुक्त

    स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता; संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध: प्रमंडलीय आयुक्त

    निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। वे आज प्रमंडल स्तर पर क्रियाशील विभिन्न कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रमंडल स्तर पर 11 कोषांग क्रियाशील है। जिलों में भी निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न कोषांग सक्रिय है। प्रमंडलीय आयुक्त ने पदाधिकारियों को सभी जिलों से सतत समन्वय स्थापित कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया।

    इस बैठक में आयुक्त द्वारा कोषांगवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आदर्श आचार संहिता कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग, सम्पर्क केन्द्र/हेल्प लाईन/नियंत्रण कक्ष/शिकायत एवं समाधान अनुश्रवण कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, प्रेक्षक प्रोटोकॉल कोषांग, वाहन कोषांग सहित अन्य सभी कोषांगों के प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। आयुक्त के सचिव, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री सत्यप्रिय कुमार द्वारा आयुक्त के संज्ञान में विभिन्न तथ्यों को लाया गया। जिलावार कार्मिकों की आवश्यकता का आकलन एवं उपलब्धता, कर्मियों का प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की संख्या के अनुरूप मतपेटिका की संख्या का आकलन एवं उपलब्धता, डिस्पैच सेंटर की आवश्यक तैयारी, वाहन की आवश्यकता का आकलन एवं उपलब्धता, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (एमसीएमसी), आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से संबंधित मामलों के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हेतु फ्लाइंग स्क्वाड की क्रियाशीलता, मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी सहित अन्य सभी बिंदुओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन का हर चरण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि नामांकन एवं संवीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित किया गया है। अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2026 है। 23 अक्टूबर को 8 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक मतदान एवं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया, जो दिनांक 22.09.2026 को प्रेस नोट निर्गत होने के साथ प्रारम्भ हुई है, दिनांक 31.10.2026 के पूर्व पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि अभ्यर्थिता वापसी, पोलिंग पार्टी डिस्पैच, मतदान, पोल्ड बैलट बॉक्स संग्रहण, मतगणना सहित सभी कार्यों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप विधिवत संचालित करें। सभी विषयों पर अधिकारियों एवं कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण दें ताकि निर्वाचन आयोग के निदेशों का त्रुटिहीन ढ़ंग से सम्यक अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक द्वि-वार्षिक निर्वाचन के लिए दिनांक 22.09.2026 को प्रेस नोट जारी होते ही निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है जो निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता समान रूप से राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों, सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर लागू होता है। सभी हितधारक इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा निर्गत निदेशों/अनुदेशों/परिपत्रों के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अनिवार्य है। हर हितधारक निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त ने पदाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) -2023 की धारा-163 के अंतर्गत लागू निषेधाज्ञा आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के साथ करें। अधिकारियों को निर्वाचन का गुर सिखाते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी को अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखनी है। उन्हें सिर्फ पारदर्शी रहना ही नहीं बल्कि पारदर्शी दिखना भी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण एवं अनुशासन के अधीन कार्य करते हैं। अतः सभी अधिकारी आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।उन्होंने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, तिरहुत प्रमंडल श्री सत्यप्रिय कुमार को अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोग के प्रावधानों के अनुसार ससमय एवं सम्यक तैयारी सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।

    विदित हो कि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बिहार विधान परिषद तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा नियमित रूप से की जाती है तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जाता है। आयुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा निर्गत निदेश के अनुसार उड़न दस्ता (फ्लाइंग स्क्वायड) निर्वाचन की घोषणा की तारीख से ही क्रियाशील है जो मतदान समाप्त होने तक कार्य करेगा। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के सभी 28(अठाईस) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रति विधान सभा 03(तीन) की दर से कुल 84 (चैरासी) फ्लाईंग स्क्वाॅड का गठन किया गया है जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित शिकायतों पर त्वरित रूप से कार्रवाई करेगी। उड़नदस्ता मतदाताओं को डराने, धमकाने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के अतिरिक्त मदिरा, हथियार, गोला-बारूद एवं निर्वाचकों को रिश्वत देने के प्रयोजनार्थ भारी मात्रा में नकदी को लाने-ले जाने इत्यादि सभी तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करेगा।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि 27 अक्टूबर को एमआईटी के प्रशासनिक भवन में मतगणना होना है। यहाँ चारों जिला- मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली- का पोल्ड बैलट बॉक्स स्ट्रॉंग रूम भी रहेगा।उन्होंने निदेश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशों तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन या चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सभी ज़िलों में भी शिकायत अनुश्रवण कोषांग की स्थापना की गयी है। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के निमित्त सभी जिले (यथा-सीतामढ़ी/शिवहर/मुजफ्फरपुर/वैशाली) से संबंधित किसी प्रकार की आसूचना, शिकायत, निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी हेतु प्रमंडल स्तर पर शिकायत अनुश्रवण एवं निवारण केन्द्र का गठन किया गया है जिसकी दूरभाष संख्या-0621-2213962 हैं। संबंधित व्यक्ति इस निमित सभी संबंधित 04(चार) जिलों में स्थापित वोटर हेल्पलाइन-जिला संपर्क केन्द्रों के टॉल-फ्री नम्बर 1950 पर भी काॅल कर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्ति, आसूचना का प्रेषण अथवा परिवाद आदि दर्ज करा सकते हैं।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार के नारों या अभ्यर्थी तथा राजनैतिक दलों की ओर से मतदाता को प्रभावित करने के उद्देश्य से तैयार ऑडियो-विजुअल्स की जांच एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनीटरिंग कमिटी) द्वारा किए जाने तथा पूर्वानुमति दिए जाने के पश्चात ही उसका उपयोग किया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी तरह के खबरों का सतत पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण संबंधित जिलों के मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनीटरिंग कमिटी द्वारा किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये किसी भी प्रकार के भ्रामक, उत्तेजनापूर्ण, अतिशयोक्तिपूर्ण पोस्ट पर आई॰टी॰ एक्ट-2000 के सेक्शन-69ए तथा अन्य सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Chief Electoral Officer, Bihar
    Election Commission of India

    Biharnewshindi Mlcelaction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleएक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन,कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article पूर्णिया: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज, आयुक्त और प्रेक्षक ने जिला स्कूल में वज्रगृह व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    October 9, 2026

    पूर्णिया: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज, आयुक्त और प्रेक्षक ने जिला स्कूल में वज्रगृह व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026: महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?