Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर बिहार शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश: स्कूलों में होगी छात्राओं की ट्रैकिंग, चलेगा जागरूकता अभियान

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    एजुकेशन

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर बिहार शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश: स्कूलों में होगी छात्राओं की ट्रैकिंग, चलेगा जागरूकता अभियान

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ​पटना: बिहार में बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने और बालिकाओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने कड़े और व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव सी० के० अनिल ने 27 नवंबर 2026 को सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप-निदेशक (RDD), जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को पत्र जारी कर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत टास्क फोर्स में सक्रिय भागीदारी तथा विद्यालयों में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

    ​यह आदेश समाज कल्याण विभाग के पत्र (ज्ञापांक – WCDC/3444/26, दिनांक 23.11.2026) और पटना में 27 नवंबर 2026 को हुई राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में जारी किया गया है। 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह रोधक दिवस के अवसर पर जारी इस निर्देश में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

    ​1. टास्क फोर्स में शत-प्रतिशत उपस्थिति

    ​जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर गठित टास्क फोर्स में शिक्षा विभाग के नामित सदस्यों (जैसे जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल स्तरीय इंटरस्तरीय विद्यालय के प्राचार्य, प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-सह-मुखिया द्वारा नामित प्रधानाध्यापक) को बैठकों में सक्रिय भागीदारी और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

    ​2. कक्षा 6 से 12 की छात्राओं की ट्रैकिंग प्रणाली

    ​मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं की अनुपस्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई छात्रा लगातार एक सप्ताह तक स्कूल नहीं आती है, तो शिक्षक उसके घर जाकर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे। 18 वर्ष से कम उम्र की छात्रा के विवाह की आशंका होने पर पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल या जिला स्तरीय टास्क फोर्स को तुरंत सूचित करने के साथ Childline (1098) पर गोपनीय सूचना देनी होगी।

    ​3. ड्रॉपआउट हॉटस्पॉट्स की पहचान और वापसी अभियान

    ​जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने जिले में ऐसे ‘हॉटस्पॉट्स’ चिह्नित करने को कहा गया है, जहां बालिकाओं के स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर सबसे अधिक है। ऐसे क्षेत्रों में घर-घर अभियान चलाकर बालिकाओं को पुनः विद्यालय से जोड़ा जाएगा।

    ​4. चेतना सत्र, PTM और जागरूकता क्लब

    • ​विद्यालयों में ‘मीना मंच’, ‘बाल संसद’ और किशोरी स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी।
    • ​सप्ताह में कम से कम एक दिन चेतना सत्र में बाल विवाह के स्वास्थ्य, शैक्षणिक, कानूनी और मानसिक दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी।
    • ​अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में “बेटी स्कूल जाए, बाल विवाह नहीं”, “बाल विवाह रोको”, “बेटी को पढ़ने दो” जैसे संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
    • ​स्कूलों में ‘जागरूकता क्लब’ का गठन कर निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला के जरिए संदेश दिया जाएगा, साथ ही बालकों में भी बाल विवाह प्रतिषेध का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

    ​5. कानूनी प्रावधानों की जानकारी और दंड

    ​अभिभावकों, छात्रों और समुदाय को विवाह की कानूनी उम्र—लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष—की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उल्लंघन पर 2 वर्ष तक कठोर कारावास या 1 लाख रुपये जुर्माना अथवा दोनों के दंडात्मक प्रावधानों से भी अवगत कराया जाएगा।

    ​6. स्थानीय समन्वय और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ

    ​संभावित बाल विवाह की त्वरित सूचना के लिए शिक्षक, प्रधानाध्यापक और बीईओ मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, आशा, जीविका दीदियों, वार्ड सदस्य और सरपंच जैसे स्थानीय प्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखेंगे। विद्यालयों के आसपास Childline 1098 का नंबर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजना और ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ का लाभ समय पर और दृढ़ता से लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है ताकि बालिकाएं अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

    ​विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। की गई कार्रवाई का समेकित प्रतिवेदन हर माह जिला पदाधिकारी और विभाग को उपलब्ध कराना होगा, जबकि सभी RDD इसका सतत अनुश्रवण करेंगे।

    Childline 1098 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 बाल विवाह रोकथाम बिहार शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्कूल ड्रॉपआउट बिहार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    November 17, 2026

    हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

    November 17, 2026

    ​बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब सरकारी स्कूल परिसर में संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, किराये के भवनों से मिलेगी मुक्ति

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर बिहार शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश: स्कूलों में होगी छात्राओं की ट्रैकिंग, चलेगा जागरूकता अभियान

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पत्र लिखकर की सराहना

    छठ पूजा पर पटना पहुँचीं अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव से की शिष्टाचार मुलाकात

    उदाकिशुनगंज में नवजात बदलने का मामला: दो निजी नर्सिंग होम के खिलाफ FIR दर्ज, ‘लड़का बताकर थमा दिया मृत बच्ची का शव’

    AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपनी जेंडर आइडेंटिटी पर की खुलकर बात, कहा- ‘मुझे She या He नहीं, They/Them कहें’

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?