Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    मध्य प्रदेश

    साधारण परिवार की वंदना नामदेव ने हासिल की बड़ी सफलता, बनीं सहायक प्राध्यापक,एमएससी गणित, सेट के बाद गेट 2026 भी किया क्वालीफाई, तिलक कॉलेज के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटनी – साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के दम पर शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी की मेधावी पूर्व छात्रा वंदना नामदेव ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गणित विषय में एमएससी करने वाली वंदना का चयन सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor – Mathematics) के पद पर हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की गेट 2026 परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वंदना सेट क्‍वालिफाईड भी हैं।

    सिलाई कार्य करने वाले पिता की बेटी ने रचा सफलता का अध्याय

    वंदना नामदेव के पिता श्री संतोष कुमार नामदेव सिलाई का कार्य करते हैं, जबकि माता श्रीमती सुनीता नामदेव हैं। सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने वाली वंदना ने अपनी पढ़ाई के दौरान निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2018 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूर्ण की। इसके बाद वर्ष 2021 में शासकीय कन्या महाविद्यालय से बीएससी तथा वर्ष 2023 में शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी से एमएससी (Mathematics) की उपाधि प्राप्त की।

    तिलक कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया श्रेय

    अपनी सफलता का विशेष श्रेय वंदना ने शासकीय तिलक महाविद्यालय में एमएससी के दौरान मार्गदर्शन देने वाले प्राध्यापकों डॉ. राहुल कुमार मौर्य, श्री शंकर कुमार मेहता एवं श्री धीरज कुमार को दिया है।

    वंदना ने कहा कि तिलक कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई के दौरान उन्हें प्राध्यापकों का बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। गणित जैसे विषय के कठिन कॉन्सेप्ट्स को सरलता से समझाने, परीक्षा की सही दिशा में तैयारी कराने और हर स्तर पर प्रोत्साहित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि शासकीय तिलक महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण उनकी सफलता की नींव बना।

    वंदना की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि शासकीय तिलक महाविद्यालय और कटनी जिले के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी सफलता सीमित संसाधनों के बीच मेहनत, निरंतर अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है।


    #JansamparkMP
    #CMMadhyaPradesh
    #DrMohanYadav51
    #udaypratapmp
    #jbpcommissioner
    #katni
    #कटनी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleकटिहार:बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री
    Next Article मधेपुरा में साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़: गांव वालों के फिंगरप्रिंट और पैन कार्ड से खोले गए दर्जनों फर्जी खाते, 3 राज्यों की पुलिस की दबिश के बाद सील हुआ CSP केंद्र
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    आम नागरिकों से विशेष अपील: मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?