Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    अपराध

    मधेपुरा: चौसा में टेंट मजदूर को अपराधियों ने गोलियों से भूना, सहरसा ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चौसा (मधेपुरा): चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए टेंट मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

    ​मिली जानकारी के अनुसार, रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली (वार्ड नंबर 4) निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के 40 वर्षीय पुत्र बबलू मेहता बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे टेंट का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। घर से महज 100 मीटर पहले घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    ​तीन राउंड फायरिंग, दो गोलियां लगीं

    प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने कुल तीन राउंड गोलियां चलाईं। पहली गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी गोली बबलू मेहता के हाथ (बांह) में और तीसरी गोली उनके बाएं पंजरे (सीने के पास) में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

    ​अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

    गोली लगने से लहूलुहान बबलू मेहता को आनन-फानन में परिजनों द्वारा चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया। मधेपुरा में भी हालत नाजुक बनी रहने के कारण परिजन देर रात उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    ​पुलिस कर रही मामले की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Chausa Madhepura Crime News चौसा क्राइम न्यूज बबलू मेहता मर्डर मधेपुरा में हत्या रसलपुर धुरिया पंचायत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद राहत: गंगा नदी में शुरू हुई फेरी और कार्गो सेवा, DM ने किया शुभारंभ
    Next Article उदाकिशुनगंज-चौसा SH 58 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर; मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    उदाकिशुनगंज-चौसा SH 58 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर; मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम

    October 1, 2026

    मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 07 अभियुक्त गिरफ्तार,वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त

    September 29, 2026

    भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एस एस बी की बड़ी कार्रवाई, 401 किलो गांजा बरामद,कुनौली में एक किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, कोशी नदी से 400 किलो गांजा बरामद

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?