Browsing: अपराध

मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र में यूट्यूब चैनल संचालकों और अन्य लोगों पर घर में घुसकर रंगदारी मांगने, 3 लाख के जेवर व नकदी लूटने और वीडियो वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया

मधेपुरा: मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहुगढ़ में हुए प्रिंस रंजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, लूटपाट के दौरान तीन अपराधियों ने प्रिंस रंजन को गोली मार दी थी। इस हत्याकांड के पीछे लूट की वारदात सामने आई है।

पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग ने विशेष अभियान के तहत 100.200 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप, 67 लीटर से अधिक शराब और एक बाइक जब्त कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया।

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज-चौसा SH 58 पर लक्ष्मीपुर के पास पिकअप और बाइक की सीधी भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक शिवम कुमार की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत में अपराधियों ने टेंट मजदूर बबलू मेहता को मारी गोली। मधेपुरा से सहरसा ले जाने के दौरान मौत। पुलिस जांच में जुटी।

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

सुपौल :- भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी), वीरपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 401 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। बरामद गांजा को संबंधित थानों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

बिहार के सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर दिनदहाड़े मो. जीसान खान का अपहरण। ग्रामीणों के विरोध पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू की।

कुमारखंड थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा स्मैक जैसा 6.04 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है।