भागलपुर, 08 अक्टूबर 2026।
उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को बापू सभागार, पटना में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्यमी योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंतिम रूप से चयनित एवं प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत परियोजना राशि की प्रथम किस्त का अंतरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विभिन्न जिला उद्योग केंद्रों में स्थापित नवनिर्मित एमएसएमई (MSME) केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को तकनीकी परामर्श, विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा उद्यम संचालन से संबंधित आवश्यक सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में नवचयनित उद्यमियों को उद्योग संचालन, परियोजना क्रियान्वयन एवं उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। MSME केंद्रों के संचालन से स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ औद्योगिक विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों को नई गति मिलने की संभावना है।
भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन से जिला पदाधिकारी महोदया, उप विकास आयुक्त (DDC) एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़े।
वहीं, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर में नवनिर्मित MSME केंद्र में जिला उद्योग केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
