दिनांक: 06 नवंबर 2026
भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 03 से 06 नवंबर 2026 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बैडमिंटन बालक प्रतियोगिता 2026-27 का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के आगामी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अलंकृता पाण्डेय आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि, उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रेषित किए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा भविष्य में बिहार का नाम गौरवान्वित करेंगे।
प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम
अंडर-14 बालक एकल स्पर्धा में पटना प्रमंडल के किशलय कुमार ने मुंगेर प्रमंडल के आनंद कुमार को 15-11, 21-20 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं अंडर-14 बालक युगल स्पर्धा में पटना प्रमंडल के किशलय कुमार एवं आयुष गौरव की जोड़ी ने एकलव्य के पीयूष कुमार एवं अली हसन अली की जोड़ी को 15-11, 9-15, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालक एकल स्पर्धा में तिरहुत प्रमंडल के काव्या कश्यप ने दरभंगा प्रमंडल के ईशान्त राज को 15-6, 15-13 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 बालक युगल स्पर्धा में भागलपुर प्रमंडल के रिशव सिन्हा एवं रोहित सिन्हा की जोड़ी ने तिरहुत प्रमंडल के काव्या कश्यप एवं रहमते आलम की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 15-9, 13-15, 15-12 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
अंडर-19 बालक एकल स्पर्धा में तिरहुत प्रमंडल के कुंदन कुमार सिंह ने एकलव्य के आसिफ अली को 15-3, 15-8 से हराकर विजेता बने।
** वहीं अंडर-19 बालक युगल स्पर्धा** में तिरहुत प्रमंडल के कुंदन कुमार सिंह एवं चंद्र प्रकाश की जोड़ी ने मगध प्रमंडल के अर्पित कुमार एवं पवित्र गुप्ता की जोड़ी को 15-7, 15-6 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर द्वारा मेडल,ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में चयनकर्ता के रूप में मिथिलेश कुमार, सुभाष कुमार एवं राम कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, अंपायर के रूप में ऋतुराज, शेखर सुमन, सूर्यकांत एवं अभिराज उपस्थित रहे।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता के सभी तकनीकी पदाधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान (नेशनल एंथम) के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। इस दौरान उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी, तकनीकी अधिकारियों, प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
