Browsing: Bhagalpur News Today

राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को बापू सभागार, पटना में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्यमी योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंतिम रूप से चयनित एवं प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026 बीते कुछ दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके फलस्वरूप नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण बाइक से आवागमन में कठिनाई हो रही है।

भागलपुर, 06 अक्टूबर 2026,अंग प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा और प्राचीन लोकचित्रकला ‘मंजूषा कला’ के संरक्षण, संवर्धन एवं कलाकारों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित पांचवीं ‘मंजूषा हटिया सह लोक कला प्रदर्शनी’ आज उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी में आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने गंगा नदी में फेरी व कार्गो सेवा शुरू की। जिलाधिकारी ने 1 अक्टूबर 2026 को सेवा का उद्घाटन कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।