Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    ई-रिक्शा चलाकर बहू की पढ़ाई में मदद की, ताकि वह पुलिस में भर्ती होकर उनके अधूरे सपने को पूरा कर सके,अब वह अपने बेटे की शादी और परिवार को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जो एक दंपती के बीच चल रहे विवाद का है। जहां सिपाही की नौकरी लगते ही पत्नी ने पति और ससुराल वालों से दूरी बना ली। पति ने सिपाही पत्नी पर एक युवक राहुल शर्मा से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाया है। पति ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है।


    कटिहार जिला पुलिस बल में महिला सिपाही के पद पर तैनात प्रतिभा विश्वकर्मा से जुड़ा हुआ है। प्रतिभा के पति हंस लाल ने पत्नी को वापस घर लाने और मामले में काउंसलिंग कराने की गुहार एसपी से लगाई है। पति ने पत्नी पर एक युवक राहुल शर्मा से नजदीकी बढ़ने का आरोप लगाया है।
    हंस लाल ने बताया कि प्रतिभा से मुलाकात प्रयागराज में हुई थी। वही दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और परिवार की सहमति के बाद साल 2022 में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के समय प्रतिभा नौकरी नहीं करती थीं और आगे पढ़ाई करना चाहती थीं। हंस लाल ने यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्होंने और उनके पिता परमहंस गुप्ता ने प्रतिभा की पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। हंस लाल सब्जी का कारोबार करते थे, जबकि उनके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे।


    बिहार पुलिस में चयन के बाद बनाई दूरी

    परिवार की मेहनत के बाद प्रतिभा का चयन बिहार पुलिस में महिला सिपाही के पद पर हुआ। कटिहार के मनसाही थाने में पहली पोस्टिंग मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल था। हालांकि, पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी मिलने के बाद प्रतिभा के व्यवहार में बदलाव आया और दोनों के बीच बातचीत कम होने लगी। धीरे-धीरे उनके बीच दूरी बढ़ती गई।

    राहुल शर्मा से नजदीकी का आरोप

    हंस लाल ने आरोप लगाया कि इसी दौरान प्रतिभा की नजदीकी महेशखूंट निवासी राहुल शर्मा नाम के युवक से बढ़ गई। पति के मुताबिक, जब उन्होंने राहुल के बारे में पूछा तो प्रतिभा ने उसे अपना भाई बताया। हंस लाल का दावा है कि पत्नी के मोबाइल में कथित तौर पर कुछ तस्वीरें और चैट मिलने के बाद उन्हें दोनों के बीच संबंध होने का शक हुआ। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद बढ़ गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

    ससुर बोले- बहू को पढ़ाने में लगा दी पूरी कमाई

    इस विवाद में प्रतिभा के ससुर परमहंस गुप्ता की कहानी भी सामने आई है। उनका कहना है कि वह खुद पुलिस की वर्दी पहनना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो सका। उन्होंने ई-रिक्शा चलाकर बहू की पढ़ाई में मदद की, ताकि वह पुलिस में भर्ती होकर उनके अधूरे सपने को पूरा कर सके। अब वह अपने बेटे की शादी और परिवार को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

    हंस लाल और उनके पिता ने कटिहार पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। हंस लाल ने कटिहार के एसपी परिचय कुमार को लिखित आवेदन देकर काउंसलिंग कराने की मांग की है। एसपी ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए महिला थाना के माध्यम से दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच और दोनों पक्षों की काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

    in

    Katihar Katiharhindinews Katiharnews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज, आयुक्त और प्रेक्षक ने जिला स्कूल में वज्रगृह व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
    Next Article कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    October 12, 2026

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    October 9, 2026

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?