Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा से संबंधित विभिन्न स्थलों यथा सिपाही घाट, मठिया मोड़, ज्योति चौक, खलासी मुहल्ला, किला मैदान इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों तथा दुर्गा पूजा से संबंधित स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन की सुगमता तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया गया। साथ ही पूजा समितियों द्वारा की गई तैयारियों एवं पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

    जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रति सतर्क रहने पर बल दिया गया।

    दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आम नागरिकों का आवागमन सुचारु बना रहे। इसके लिए विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण माना गया है।

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

    जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व की अवधि में सतर्कता बनाए रखते हुए आवश्यक निगरानी एवं समन्वय के माध्यम से विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

    जिला प्रशासन बक्सर सभी जिलावासियों से अपील करता है कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

    जिला जन संपर्क कार्यालय
    बक्सर।
    @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    October 9, 2026

    ई-रिक्शा चलाकर बहू की पढ़ाई में मदद की, ताकि वह पुलिस में भर्ती होकर उनके अधूरे सपने को पूरा कर सके,अब वह अपने बेटे की शादी और परिवार को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं

    October 9, 2026

    विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम ने नए खेल भवन का किया निरीक्षण

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?