Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    अपराध

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरNovember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जौतेली पंचायत के गुलाब टोला (वार्ड संख्या-12) में सोमवार की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आए दो सगे मासूम भाइयों को गांव के ही एक नशेड़ी युवक ने गोली मार दी। इस अंधाधुंध फायरिंग में 6 वर्षीय मो. सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 3 वर्षीय छोटा भाई अल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ​बारात विदाई के बाद खाना खाते समय हुआ हमला

    मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के रोशनगंज (शहीदगंज पंचायत) निवासी मो. सनाजीर अपने पूरे परिवार के साथ अपनी साली (बच्चों की खाला) की शादी में शामिल होने जौतेली पंचायत स्थित ससुराल आए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच बारात की विदाई हुई थी। इसके बाद रात करीब 9 बजे दोनों सगे भाई घर के अंदर बैठकर एक साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी मामूली विवाद को लेकर गांव का ही एक युवक नशे की हालत में घर में घुस आया और दोनों मासूमों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

    ​एक की मौके पर मौत, दूसरा दरभंगा रेफर

    गोलीबारी की इस घटना में 6 वर्षीय मो. सरफराज के सीने में गोली लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 3 वर्षीय अल हुसैन की कमर में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

    ​घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अल हुसैन को आनन-फानन में उदाकिशुनगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मधेपुरा में भी बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेजा गया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार घायल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

    ​पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

    सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

    ​थानाध्यक्ष लवकुश कुमार का बयान:

    “गोलीबारी की घटना में सरफराज (6 वर्ष) की मौत हुई है, जबकि अल हुसैन (3 वर्ष) कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। परिजनों के आवेदन पर कांड संख्या 421/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

    (जौतेली पंचायत बिहारीगंज) ​Bihar Crime News (बिहार अपराध समाचार) (मधेपुरा ताजा खबर) ​Two brothers shot in Bihariganj (बिहारीगंज में दो भाइयों को मारी गोली) ​Jauteli Panchayat Bihariganj Madhepura Crime News (मधेपुरा क्राइम न्यूज़) ​Bihariganj Firing Incident (बिहारीगंज गोलीबारी) ​Madhepura News Today Madhepura News उदाकिशुनगंज मधेपुरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleहरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज
    Next Article बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    उदाकिशुनगंज में नवजात बदलने का मामला: दो निजी नर्सिंग होम के खिलाफ FIR दर्ज, ‘लड़का बताकर थमा दिया मृत बच्ची का शव’

    November 15, 2026

    मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में नवजात बदलने का सनसनीखेज मामला, लड़के की जगह थमाया लड़की का शव; थाने पहुंचा परिवार

    November 14, 2026

    बिहारीगंज में भीषण सड़क हादसा: सरौनी काली मेला देखने जा रहे 3 दोस्तों की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पत्र लिखकर की सराहना

    छठ पूजा पर पटना पहुँचीं अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव से की शिष्टाचार मुलाकात

    उदाकिशुनगंज में नवजात बदलने का मामला: दो निजी नर्सिंग होम के खिलाफ FIR दर्ज, ‘लड़का बताकर थमा दिया मृत बच्ची का शव’

    AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपनी जेंडर आइडेंटिटी पर की खुलकर बात, कहा- ‘मुझे She या He नहीं, They/Them कहें’

    ​बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब सरकारी स्कूल परिसर में संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, किराये के भवनों से मिलेगी मुक्ति

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?