Browsing: Madhepura News

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत बैठ मुसहरी पंचायत के तारारही गांव के वार्ड संख्या दो में जितिया पर्व के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत निवासी पत्रकार सुमलेश कुमार के निज आवास पर रविवार को नव नियुक्त बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भर्राही ओवर ब्रिज के पास अन्डर 17 एव 19 बालक/बालिका साईकिल रेस आयोजित किया गया,बी एन मंडल स्टेडियम में अन्डर 14 एथलेटिक्स बालक /बालिका एव बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में अन्डर 17 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने मशाल जला कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किये, सफल प्रतिभागियो को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कप मेडल प्रदान कर सम्मानित किये। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अरुण कुमार ने किया।

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

खगड़िया। सन्हौली दुर्गा स्थान के सामने रेलवे की दशकों से बेकार पड़ी जमीन से अब रेलवे को 60 लाख रुपये की आमदनी होगी। वहीं, इस जमीन पर दुकान लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।

आलमनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी |

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन का मिलन’, सम्मान समारोह एवं पोषण बैठक का आयोजन,स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले सक्रिय लाभार्थियों को मिला आभार पत्र

कुमारखंड थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा स्मैक जैसा 6.04 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है।

मधेपुरा। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। बैठक में कोसी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सहित राज्य, क्षेत्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।