सुपौल :- बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 22वां राज्य सम्मेलन भोजपुर जिले के आरा स्थित आर. मधु सुन्दरम नगर ग्रीन रिजॉर्ट, चंदवा में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, राष्ट्रीय महासचिव एस. श्री कुमार सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान राज्य कार्यकारिणी की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुपौल के जिला मंत्री सूर्य नारायण राम को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। उनके उपाध्यक्ष चुने जाने की जानकारी मिलने के बाद जिले के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दीं है।
सूर्य नारायण राम के उपाध्यक्ष चुने जाने पर सी.डी. सिंह, विभूति कुमार, मनोज कुमार, सुभाष कुमार वर्मा, सुदीप कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, कमल कुमार, सरोज कुमार, ओमप्रकाश, मो. रहमान, शमसेर आलम, मणिभूषण आर्य, राजबली पाठक, राजकिशोर रंजन, राजेन्द्र राम, अशोक कुमार, भीम रजक, विकास कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार राजा, अमरेश कुमार, रामदेव राय, मो. नजरे आलम, प्रदीप कुमार मंडल, राजेश चंद्रा, आशुतोष, प्रिय रंजन समेत अन्य कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
What's Hot
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, सूर्य नारायण राम बने उपाध्यक्ष
Previous Articleविक्रमशिला सेतु बंद,प्रशासन तैनात,वैकल्पिक व्यवस्था जारी
गौरव कबीर
गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved
