Browsing: मधेपुरा पुलिस

मधेपुरा, 06 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पंचायत सरकार भवन,मधेपुरा-बेतौना में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा डॉ. संदीप सिंह ने भाग लिया।

आलमनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी |

कुमारखंड थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा स्मैक जैसा 6.04 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है।

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार ने बिहारीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण, वारंट निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।