Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    धर्म

    मधेपुरा :दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाने में आयोजित की गई

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    आलमनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी |

    इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष ने बताया कि इस बार एम एल सी चुनाव को लेकर अचार संहिता लागू है जिसको सभी आयोजन समिति को पालन करना है वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन वाले स्थान पर गहरे पानी वाले जगह पर बैरिकेडिंग अवश्य करवा लें वहीं मेला ग्राउंड में सी सी टी भी कैमरा लगाने के साथ साथ मैला परिसर में एक नियंत्रण कक्ष का निर्माण करें जिसमें हर वक्त कार्यकर्ता मौजूद रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित होने वाले मैला एवं पंडालो की सूरक्षा को लेकर स्थानीय दुर्गा पूजा समिति की जवाबदेही होगी वही उन्होने कहा कि किसी भी हाल में पुजा पंडाल और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डी जे नहीं बजेगा |मेला के आयोजन व पुजा पंडाल लगाने के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है |

    वही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस नहीं होगा अगर ऐसे में दोषी पकड़ा जाता है तो आयोजन समिति पर कठोर कार्रवाई होगी वहीं चुनावी वर्ष होने की वजह से पुजा पंडाल एवं मंदिर परिसर में राजनीतिक दलों का पोस्टर नहीं रहना चाहिए वही इस दौरान थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र दुर्गा पूजा शांति पूर्ण सौहार्द पूर्वक समापन हो इसके लिए प्रशासन सजग है वही थाना क्षेत्र के आलमनगर, बसनवाड़ा, भागीपुर, बिष्णुपुर , करुआगंज सहित वेसे पुजा स्थल जहां प्रतिमा स्थापना के साथ साथ मेला का आयोजन किया जाता है वेसे क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधि में लिप्त एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायगी|

    वहीं थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के 150 लोगों के विरुद्ध धारा 226 द.प्र.स.के तहत निरोधात्मक कार्यवाई की गयी है साथ ही विभिन्न गाँव के असामाजिक तत्वों,अपराधिक घटना में शामिल लोगों,भूमि विवाद को लेकर विधिव्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान की जारही है|

    दशहरा के अवसर पर नगर पंचायत आलमनगर, बिस्पट्टी,बड़गांव सिंहार,कुंजौरी,भागीपुर,खुरहान में कई गांव में कलश स्थापना, प्रतिमा स्थापना, मैला का आयोजन, किया जाता है जिसको लेकर इन पंचायत के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी| प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकालने वाली जुलूस और मेला आयोजन के लिए अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया शुरू है|

    इस अवसर अंचलाधिकारी अंकेश कुमार ने उपस्थित सभी दलों के कार्यकर्ता सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग एवं आयोजन समिति से दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्ण मनाने एवं सौहार्द पूर्वक बनाने को लेकर आग्रह किया इस दौरान राजेश्वर राय, चन्द्रशेखर चौधरी,अमर झा,सरपंच सुधीरंजन पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल, मनी मंडल, शतीश कुमार, गोल्डन सिंह, मो नईम, अजय राम, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू साह,मो लड्डू, मुनेश्वर सिंह,सहित कई लोग मौजूद थे।

    Madhepura News उदाकिशुनगंज मधेपुरा मधेपुरा पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन का मिलन’, सम्मान समारोह एवं पोषण बैठक का आयोजन,स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले सक्रिय लाभार्थियों को मिला आभार पत्र
    Next Article सन्हौली दुर्गा स्थान के सामने की जमीन से रेलवे को होगी 60 लाख रुपये की आमदनी
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    October 5, 2026

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    October 4, 2026

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?