Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    एजुकेशन

    ​’निपुण पथ’ थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आज: उदाकिशुनगंज के 143 स्कूलों में तैयारी पूरी, लापरवाही पर कटेगा वेतन

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। प्रखंड क्षेत्र के सभी 143 प्रारंभिक एवं उच्च विद्यालयों में शनिवार को व्यापक स्तर पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (PTM) आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार संगोष्ठी का मुख्य थीम ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना व गणना’ निर्धारित किया गया है। विभाग ने आयोजन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    ​लापरवाही पर नपेगी जिम्मेदारी, कटेगा एक दिन का वेतन

    ​प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सागर कुमार चौधरी ने सभी विद्यालय प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए सख्त रुख अपनाया है। बीईओ ने स्पष्ट किया कि संगोष्ठी संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित नहीं पाया जाएगा, वहां के संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा की जाएगी।

    ​राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान बरकरार रखने की कवायद

    ​जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजय कुमार ने बताया कि मधेपुरा जिला जनवरी माह से लगातार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान पर बना हुआ है। इस रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) टेक्निकल टीम लगातार अभिभावकों से संपर्क साध रही है।

    ​प्रखंड स्तर पर टेक्निकल टीम के सदस्यों को पंचायतवार निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

    • ​बंदना कुमारी: संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र
    • ​शैलेश कुमार चौरसिया: शाहजादपुर, खाड़ा, पिपरा करौती एवं बराही आनंदपुरा
    • ​सुनील कुमार चौरसिया: गोपालपुर एवं मधुबन
    • ​मंजर आलम: जोतेली, मंजौरा, बीरीरणपाल, लश्करी, बुधमा एवं नयानगर पंचायत

    ​प्रगति पत्रक वितरण, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं

    ​टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि लगातार हो रही संगोष्ठियों से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। टीम सदस्य बंदना कुमारी ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्रक (Report Card) सौंपा जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए पेंटिंग तथा उच्च विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    ​माध्यमिक शिक्षक संघ की अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी एवं पीबीएल सदस्य मंजर आलम ने सभी अभिभावकों से समय पर विद्यालय पहुंचकर संगोष्ठी में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

    BEO Udakishunganj Bihar Education Department Madhepura News Nipun Path Mission PTM Bihar Government School Udakishunganj Education उदाकिशुनगंज मधेपुरा निपुण पथ पीबीएल टीम मधेपुरा शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleआवास प्लस सूची में धांधली का आरोप: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मुखिया संघ ने जताया रोष, ग्राम सभा से जांच की मांग
    Next Article कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम-एसपी ने तटबंध का किया निरीक्षण,हाई अलर्ट के मद्देनजर 24×7 निगरानी और संसाधन तैयार रखने का दिया निर्देश
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    October 5, 2026

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    October 4, 2026

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जितिया पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, संथाल परंपरा के देवी गीतों ने बांधा समां

    नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का पत्रकार सुमलेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित,संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

    मधेपुरा में NH-131 पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; सभी पटना रेफर

    भागलपुर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने बरारी स्थित बियाडा घाट का किया निरीक्षण, वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    नवरात्र विशेष: 251 वर्षों से संसारपुर में स्थापित होती आ रही मां दुर्गा की प्रतिमा,ढाई शताब्दियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    कटिहार :पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन

    हरिहर साहा महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन

    उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?