उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इन्द्रवीर कुमार के द्वारा दिनापट्टी पंचायत के देवीपट्टी गाँव में स्वच्छता अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस दौरान संबंधित योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पंचायत में ODF Plus से संबंधित घटकों—ODF Sustainability, Solid Waste Management (SWM) एवं Liquid Waste Management (LWM)—की जमीनी स्थिति का भी विस्तृत सत्यापन किया गया। स्वच्छता व्यवस्था, ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन तथा पंचायत में संचालित स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में व्यवस्थित तरीके से कचरा को रखने का निर्देश दिया गया साथ ही इसके निष्पादन पर ध्यान देने की बात कही गई। देवीपट्टी में स्कूल का भी निरीक्षण किया गया, उस गाँव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गयी।
उप विकास आयुक्त द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर एवं प्रभावी बनाए रखने तथा पंचायत को ODF Plus के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, आमजनों को स्वच्छता सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए नियमित User Charge के भुगतान हेतु प्रेरित किया गया, ताकि कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को सतत रूप से संचालित किया जा सके। भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों से गाँव को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। भ्रमण के क्रम में निदेशक आशुतोष कुमार, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र पंडित के साथ साथ सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
