Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    पोषण माह पर पिपरा और त्रिवेणीगंज में सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र आयोजित

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Nutrition Sensitization Sessions Held in Pipra and Triveniganj
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुपौल :- पोषण माह के अवसर पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बाल विकास परियोजना कार्यालय पिपरा एवं त्रिवेणीगंज में सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


    कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और पोषण से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बालिकाओं को समान अवसर मिलना जरूरी है। लैंगिक भेदभाव का सीधा असर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास पर पड़ता है।
    उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


    पोषण के संबंध में उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है। उन्होंने पोषण संबंधी सही व्यवहार को परिवार और समुदाय तक पहुंचाने पर जोर दिया।


    वहीं, जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार ने जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित हैं। पात्र लाभुकों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने में सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि महिला एवं बालिका सशक्तीकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और समानता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी जरूरी है।


    इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर, त्रिवेणीगंज की केन्द्र प्रशासक सलोनी कुमारी ने हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी सहित विभिन्न प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को चिकित्सकीय सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।


    कार्यक्रम में पिपरा एवं त्रिवेणीगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा अन्य महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।


    कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पोषण जागरूकता, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता तथा महिला-बालिका सशक्तीकरण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित एवं समानतापूर्ण समाज का निर्माण किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleआजमगढ़ में महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार योजना शुरू
    Next Article मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में अवैध कफ सिरप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 46 बोतल कोडीनयुक्त सिरप बरामद
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    October 20, 2026

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    October 12, 2026

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    मधेपुरा:मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    मधेपुरा में प्रिंस रंजन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: लूटपाट के दौरान मारी थी गोली, दो गिरफ्तार; हथियार देने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?