मधेपुरा (बिहार):
जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवा गांव में घर में घुसकर रंगदारी मांगने, मारपीट कर लूटपाट करने और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक वीडियो वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित भूपेंद्र कामत (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय विशेश्वर कामत, की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 1:00 बजे की है। वे अपने घर में परिजनों के साथ थे, तभी कथित तौर पर स्थानीय यूट्यूब/डिजिटल मीडिया से जुड़े कई लोग एक साजिश के तहत उनके दरवाजे पर पहुंचे और 1 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ चल रहे विवाद से संबंधित एक युवती को आगे कर झूठे वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी दी।
आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, परिजनों को बंधक बनाया और पुत्री के विवाह के लिए रखे लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर तथा 1 लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर वीडियो भी प्रसारित कर दिया गया। घटना के समय ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस की सूचना पर आरोपी मौके से भागे।
नामजद अभियुक्त:
आवेदन के आधार पर निम्न लोगों को नामजद किया गया है:
- ई० विमलेश कुमार यादव (नंबर 1 भारत)
- गुलशन कुमार (दीक्षा न्यूज T20)
- सौरभ कुमार (जन बाइट)
- मिराज माइकल (कोशी मीडिया)
- पवन कुमार (मधेपुरा 24 लाइव न्यूज)
- सावन कुमार (आम पब्लिक न्यूज)
- नन्हकी कुमारी
- शैलेन्द्र यादव
- भूषण यादव
- विभीषण यादव उर्फ नन्हका (सभी निवासी: लालपुर सरोपट्टी, वार्ड नं० 04, थाना- सिंहेश्वर, जिला- मधेपुरा)
पुलिस कार्रवाई:
पीड़ित के लिखित आवेदन पर मधेपुरा (घैलाढ़ ओपी/थाना) में कांड संख्या 1031/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2), 303(2), 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के अनुसंधान का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पंकज कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
