Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    अपराध

    कटिहार कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या और एस.सी/एस.टी एक्ट मामले में तीन दोषियों को सश्रम कारावास

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-I) की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के एक मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को दोषी करार देकर सश्रम कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है।

    13 साल पुराने मामले में आया फैसला:-
    यह मामला सेमापुर (सहायक थाना) कांड संख्या 132/13 और जीआर नंबर 3059/13 से जुड़ा हुआ है। कटिहार पुलिस द्वारा अदालत में समर्पित आरोप-पत्र, पेश किए गए पुख्ता साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी पाया।

    सजा पाने वाले अभियुक्तों की पहचान:-
    अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए तीनों अभियुक्त पुरानी सेमापुर, थाना बरारी (सेमापुर), जिला कटिहार के निवासी हैं। जिनकी पहचान लेधु महतो उर्फ लेघु महतो,लंगड़ी देवी और राजू महतो के रूप में हुई है।

    विभिन्न धाराओं के तहत सुनाई गई सजा का विवरण:-
    धारा 304/34 भा०द०वि० (गैर-इरादतन हत्या): माननीय न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को 06 वर्ष के सश्रम कारावास तथा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में दोषियों को 04 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

    धारा 3(1)(x) SC/ST Act (POA): जातिसूचक प्रताड़ना व अपराध से जुड़ी इस धारा के तहत अदालत ने तीनों अभियुक्तों को 02 वर्ष के कारावास और ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये) के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि जमा न करने पर 01 माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

    अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी:-
    इस पूरे मामले में कटिहार पुलिस के अनुसंधान और अभियोजन पक्ष की मजबूत कानूनी पैरवी की अहम भूमिका रही। न्यायालय में साक्ष्यों को तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने और गवाहों के परीक्षण में अपर लोक अभियोजक (Addl. Public Prosecutor) ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleउदाकिशुनगंज की धरती पर पहुंची ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’, डॉ. धीरेंद्र यादव ने दिया नैतिक समर्थन
    Next Article तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    October 10, 2026

    उदाकिशुनगंज-चौसा SH 58 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर; मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम

    October 1, 2026

    मधेपुरा: चौसा में टेंट मजदूर को अपराधियों ने गोलियों से भूना, सहरसा ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?