भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026 बीते कुछ दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके फलस्वरूप नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण बाइक से आवागमन में कठिनाई हो रही है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट एवं जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर लगाई गई रोक को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब दिनांक 08 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक उक्त तीनों घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा।
अर्थात 08, 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आमजन एवं यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं। बाइक के साथ फेरी सेवा पर उक्त अवधि में पूर्णतः रोक रहेगी।
एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को रोकने एवं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत चालू रहेगी। पैदल यात्री फेरी सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि 08, 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 की अवधि में उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं तथा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा अथवा कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन यात्रियों से पुनः अपील करता है कि वर्तमान परिस्थितियों एवं जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
