Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    अपराध बिहार

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा (बिहार):

    जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवा गांव में घर में घुसकर रंगदारी मांगने, मारपीट कर लूटपाट करने और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक वीडियो वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित भूपेंद्र कामत (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय विशेश्वर कामत, की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    ​क्या है पूरा मामला?

    ​पीड़ित के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 1:00 बजे की है। वे अपने घर में परिजनों के साथ थे, तभी कथित तौर पर स्थानीय यूट्यूब/डिजिटल मीडिया से जुड़े कई लोग एक साजिश के तहत उनके दरवाजे पर पहुंचे और 1 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ चल रहे विवाद से संबंधित एक युवती को आगे कर झूठे वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी दी।

    ​आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, परिजनों को बंधक बनाया और पुत्री के विवाह के लिए रखे लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर तथा 1 लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर वीडियो भी प्रसारित कर दिया गया। घटना के समय ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस की सूचना पर आरोपी मौके से भागे।

    ​नामजद अभियुक्त:

    ​आवेदन के आधार पर निम्न लोगों को नामजद किया गया है:

    1. ​ई० विमलेश कुमार यादव (नंबर 1 भारत)
    2. ​गुलशन कुमार (दीक्षा न्यूज T20)
    3. ​सौरभ कुमार (जन बाइट)
    4. ​मिराज माइकल (कोशी मीडिया)
    5. ​पवन कुमार (मधेपुरा 24 लाइव न्यूज)
    6. ​सावन कुमार (आम पब्लिक न्यूज)
    7. ​नन्हकी कुमारी
    8. ​शैलेन्द्र यादव
    9. ​भूषण यादव
    10. ​विभीषण यादव उर्फ नन्हका (सभी निवासी: लालपुर सरोपट्टी, वार्ड नं० 04, थाना- सिंहेश्वर, जिला- मधेपुरा)

    ​पुलिस कार्रवाई:

    ​पीड़ित के लिखित आवेदन पर मधेपुरा (घैलाढ़ ओपी/थाना) में कांड संख्या 1031/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2), 303(2), 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के अनुसंधान का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पंकज कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    #BiharCrime #BNS #ExtortionCase #Ghelarh #MadhepuraNews #MadhepuraPolice #ViralVideoControversy BNS Case 1031/26 Ghelarh Madhepura News Madhepura Police FIR बिहार समाचार मधेपुरा क्राइम न्यूज यूट्यूब पत्रकार रंगदारी मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleलोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    मधेपुरा:मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    October 19, 2026

    मधेपुरा में प्रिंस रंजन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: लूटपाट के दौरान मारी थी गोली, दो गिरफ्तार; हथियार देने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

    October 19, 2026

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    मधेपुरा:मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    मधेपुरा में प्रिंस रंजन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: लूटपाट के दौरान मारी थी गोली, दो गिरफ्तार; हथियार देने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?