Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    एजुकेशन स्वास्थ

    सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरNovember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर, 06 नवंबर 2026 बाल विवाह उन्मूलन एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण सशक्तीकरण के उद्देश्य से सखी वार्ता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के संयुक्त तत्वावधान में मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर में जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन में परिवार, विद्यालय एवं समुदाय की भूमिका तथा सामूहिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

    इस अवसर पर RBSK की स्वास्थ्य टीम द्वारा लगभग 100 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याण एवं सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं से जोड़ते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के जिला परियोजना प्रबंधक श्री मणिशंकर, मिशन शक्ति DHEW के जिला मिशन समन्वयक श्री तबरेज खान, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री अभिषेक सुमन, लेखा सहायक श्री पवन शर्मा एवं RBSK के जिला समन्वयक श्री अनमोल कुमार सहित स्वास्थ्य टीम के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न होने देने तथा अपने परिवार एवं समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने एवं सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

    जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
    भागलपुर
    Information & Public Relations Department, Government of Bihar
    Icds Bihar
    #CMSamrat
    #samratchoudhary

    Bhagalpur News Today Bhagalpurhindinews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleमुरलीगंज पुलिस ने पिकअप लुट कांड का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफास ,घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, लुटी गयी पिकअप और मोटरसाईकिल बरामद
    Next Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    November 7, 2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    November 7, 2026

    मधेपुरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, तीन सामुदायिक जीविका संघों में चला जागरूकता अभियान

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

    मुरलीगंज पुलिस ने पिकअप लुट कांड का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफास ,घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, लुटी गयी पिकअप और मोटरसाईकिल बरामद

    मधेपुरा एसपी ने किया बुधमा कैम्प का निरीक्षण, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    मधेपुरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, तीन सामुदायिक जीविका संघों में चला जागरूकता अभियान

    मधेपुरा :सरकारी रेन बसेरा से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, जल्द होगा भवन का जीर्णोद्धार

    मधेपुरा:बभनगामा शॉर्ट सर्किट तबाही: आग की चपेट में आने से 25घरों जला

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?