मधेपुरा / बिहारीगंज: मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गमैल के गोरपार गांव में राजनीतिक और सामाजिक हलचल देखी गई। यहां पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार ने युवा समाजसेवी श्रवण यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस भेंट के दौरान स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र के मौजूदा और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बातचीत हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर नवीन कुमार एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के लिए बिहारीगंज प्रखंड पहुंचे थे। इसी क्रम में उन्होंने गोरपार जाकर युवा समाजसेवी श्रवण यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, जनहित के मुद्दों और भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के बाद इंजीनियर नवीन कुमार ने बताया कि वे मुख्य रूप से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र में आए थे। उन्होंने कहा कि भेंट के दौरान स्थानीय समस्याओं समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है। इस मुलाकात को स्थानीय स्तर पर आगामी चुनावी और राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
