Browsing: Hindinews

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत निवासी पत्रकार सुमलेश कुमार के निज आवास पर रविवार को नव नियुक्त बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज-चौसा SH 58 पर लक्ष्मीपुर के पास पिकअप और बाइक की सीधी भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक शिवम कुमार की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:- विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर आमजनों की सुविधा एवं सुरक्षित तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

नेपाल के गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में विगत कई दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण गंडक नदी में बढ़ रहे अत्यधिक जलस्राव को देखते हुए जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने आज गंडक नदी के तटबंधों के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।

खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भर्राही ओवर ब्रिज के पास अन्डर 17 एव 19 बालक/बालिका साईकिल रेस आयोजित किया गया,बी एन मंडल स्टेडियम में अन्डर 14 एथलेटिक्स बालक /बालिका एव बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में अन्डर 17 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने मशाल जला कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किये, सफल प्रतिभागियो को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कप मेडल प्रदान कर सम्मानित किये। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अरुण कुमार ने किया।

सुपौल :- वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण को लेकर मंगलवार को जिला परिषद, सुपौल के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सुपौल :- बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मंगलवार को बाबा तिलहेश्वर स्थान, सुखपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

सुपौल :- जिले के मत्स्य कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सावन कुमार ने मत्स्य कृषकों को लेकर जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।