Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    मधेपुरा: बिहारीगंज के गोरपार में युवा समाजसेवी श्रवण यादव से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार, क्षेत्रीय मुद्दों व राजनीति पर हुई चर्चा

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर बिहार शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश: स्कूलों में होगी छात्राओं की ट्रैकिंग, चलेगा जागरूकता अभियान

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    राजनीति

    मधेपुरा:एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर जन सुराज की बैठक, संगठन मजबूत करने का संकल्प

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। बैठक में कोसी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सहित राज्य, क्षेत्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रत्याशी रजनीश रंजन ने बेरोजगार स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने, पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण अथवा अनुदान की व्यवस्था की मांग उठाने की बात कही।


    उन्होंने ‘एक पाठ्यक्रम, एक वेतनमान’ लागू करने, वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था समाप्त करने, स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा तथा शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदाकर्मियों और बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही।

    रंजन ने बेरोजगार डिग्रीधारी रंगकर्मियों की समस्याओं को सदन में उठाने, रंगमंच से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और नाट्यकला को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने की मांग रखने की बात कही। इसके अलावा जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी की स्थापना और बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ते की मांग भी उठाई।

    बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी शशि कुमार यादव, जिला मुख्य प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह, चुनाव प्रभारी दीप नारायण यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गुडु मुखिया,महिला अध्यक्ष मंजू सुमन,जनसुराज नेत्री अंजना यादव,खुशबू कुमारी ,मनोज झा,नीतीश कुमार,अफताफ आलम,दिलीप कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर चुनावी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया।

    #BihariGanjNews #UdaKishunganjSDPO #MadhepuraPolice #BiharPolice #CrimeControl #BihariGanjPoliceStation Madhepura News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleउदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार ने बिहारीगंज थाने का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर दिया जोर
    Next Article प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    मधेपुरा: बिहारीगंज के गोरपार में युवा समाजसेवी श्रवण यादव से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार, क्षेत्रीय मुद्दों व राजनीति पर हुई चर्चा

    November 28, 2026

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    November 17, 2026

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पत्र लिखकर की सराहना

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    मधेपुरा: बिहारीगंज के गोरपार में युवा समाजसेवी श्रवण यादव से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार, क्षेत्रीय मुद्दों व राजनीति पर हुई चर्चा

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर बिहार शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश: स्कूलों में होगी छात्राओं की ट्रैकिंग, चलेगा जागरूकता अभियान

    बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

    मधेपुरा के बिहारीगंज में खौफनाक वारदात: खाला की शादी में ननिहाल आए दो मासूम भाइयों पर नशेड़ी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 साल के सरफराज की मौत; 3 साल का भाई घायल

    हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज: स्नातक 5वें सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकन की तिथि बढ़ी, जानें अंतिम तारीख, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पत्र लिखकर की सराहना

    छठ पूजा पर पटना पहुँचीं अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव से की शिष्टाचार मुलाकात

    उदाकिशुनगंज में नवजात बदलने का मामला: दो निजी नर्सिंग होम के खिलाफ FIR दर्ज, ‘लड़का बताकर थमा दिया मृत बच्ची का शव’

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?