Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी में सहयोग शिविर का आयोजन

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर, दिनांक 06 अक्टूबर 2026:- भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी में आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
    शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। शिविर में उपस्थित आमजनों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आमजनों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा भी शिविर में उपस्थित लोगों से बातचीत की गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। उन्होंने आमजनों को प्रशासन एवं पुलिस से संबंधित आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।
    वहीं, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सदर भागलपुर श्रीमती अपेक्षा मोदी द्वारा भी शिविर में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    आमजनों को बताया गया कि सहयोग शिविर एक सरकारी शिविर है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं विभागीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाती है। साथ ही, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
    शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संधारण करते हुए संबंधित मामलों को नियमानुसार निष्पादित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजनों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
    इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित थे।

    जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
    भागलपुर
    #CMSamrat
    #samratchoudhary

    Bhagalpur News Today Bhagalpurhindinews Bhagalpurnews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत सरकार भवन, मधेपुरा-बेतौना में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण
    Next Article पांचवीं ‘मंजूषा हटिया’ में लोककला और स्थानीय हुनर की रही धूम, 20 हजार रुपये से अधिक की कलाकृतियों की हुई बिक्री
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    October 12, 2026

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    October 9, 2026

    ई-रिक्शा चलाकर बहू की पढ़ाई में मदद की, ताकि वह पुलिस में भर्ती होकर उनके अधूरे सपने को पूरा कर सके,अब वह अपने बेटे की शादी और परिवार को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    ​बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में छह-दिवसीय UGC-MMTTC FDP का समापन: ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर तकनीकी सत्र और समूह प्रस्तुतीकरण के साथ पूरा हुआ आयोजन

    दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न: फुटबॉल और योग में खिलाड़ियों का दबदबा, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

    त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: कटिहार-भागलपुर के बीच शुरू हुईं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली राहत

    वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,इस्तीफा और बर्खास्तगी तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक,सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत,CPR देकर बचाई जान

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?