
Last Updated:August 31, 2026, 15:45 IST
बहराइच में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है. 24 घंटे जांबाज़ सिपाही, गोताखोर और आधुनिक स्टीमर तैनात हैं. बाढ़ का पानी अक्सर लोगों को संभलने तक का मौका नहीं देता, इसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं. 24 घंटे जांबाज़ सिपाहियों, गोताखोरों और आधुनिक स्टीमरों को तैनात रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके.
ख़बरें फटाफट
बहराइच: नदियों के उफान और अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. बाढ़ का पानी अक्सर लोगों को संभलने तक का मौका नहीं देता, इसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं. 24 घंटे जांबाज़ सिपाहियों, गोताखोरों और आधुनिक स्टीमरों को तैनात रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके. स्थानीय स्थिति का जायजा लेने जब लोकल 18 की टीम बाढ़ प्रभावित महसी क्षेत्र के पूरे प्रसाद सिंह गांव पहुंची, तो वहां नदी किनारे स्टीमर और प्रशिक्षित गोताखोर पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद मिले..
नाव कभी डूबती नहीं, 30 लोगों को एक बार में सुरक्षित निकालने में सक्षम
सुरक्षा में तैनात गोताखोरों का हौसला और समर्पण देखते ही बनता है. स्थानीय गोताखोरों ने अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि आपदा के समय किसी भी जान-माल का नुकसान न हो, यह उनकी पहली प्राथमिकता है. गोताखोरों का कहना है, अगर कोई नदी में डूब रहा होगा तो हम उसे हर हाल में सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे. बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना हमारी जिम्मेदारी है. नेपाल में आई बाढ़ के बाद उत्तर भारत की नदियों में अलर्ट मोड जारी किया गया है. वहीं किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन बहराइच में तैयार है.
बड़ी क्षमता वाले स्टीमर
रेस्क्यू में इस्तेमाल हो रही विशेष नावों की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि ये नावें बेहद सुरक्षित हैं और कभी डूबती नहीं हैं. एक बार में लगभग 25 से 30 लोगों को इन स्टीमरों पर सवार करके आसानी से सुरक्षित स्थानों पर लाया जा सकता है. प्रशासन की इस पूर्व तैयारी और जांबाज जवानों की 24 घंटे की मुस्तैदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमें पूरी तरह तैयार हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Bahraich,Uttar Pradesh
First Published :
August 31, 2026, 15:45 IST

