
Last Updated:August 31, 2026, 15:28 IST
CAT Exam Preparation Using AI: कैट परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी. इसमें 99+ पर्सेंटाइल हासिल करने के लिए आप एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानिए एआई से VARC, DILR और Quant के कठिन सेट्स सुलझाने की ट्रिक्स, मॉक एनालिसिस का पैटर्न और पढ़ाई करते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

CAT Exam Preparation Using AI: एआई टूल्स से कैट की जबरदस्त तैयारी कर सकते हैं
नई दिल्ली (CAT Exam Preparation Using AI). कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. IIM और देश के टॉप बी-स्कूलों में एडमिशन के लिए कैट पास करना जरूरी है. कैट कोचिंग और घंटों किताबें पलटने का जमाना अब पीछे छूट रहा है. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कैट परीक्षा की तैयारी का पूरा ढर्रा बदल दिया है. अब कमजोरियां पहचानने के लिए महीनों तक मॉक टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ता. AI टूल सेकेंड्स में तैयारी का कच्चा चिट्ठा सामने रख देते हैं.
कैट 2026 की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एआई पर्सनल मेंटर की तरह काम कर रहा है. यह न सिर्फ स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ा रहा है, बल्कि पढ़ाई के बेहद थकाऊ लगने वाले तरीके भी बदल रहा है. लेकिन सिर्फ चैटजीपीटी से सवाल पूछ लेना ही एआई से पढ़ाई करना नहीं है. कैट परीक्षा को क्रैक करने के लिए एआई का सही, स्मार्ट और स्ट्रक्चर्ड इस्तेमाल करना आना बहुत जरूरी है. जानिए एआई टूल्स की मदद से कैट परीक्षा की तैयारी को नेक्स्ट लेवल पर कैसे ले जा सकते हैं.
VARC सेक्शन के लिए एआई बना ‘पर्सनल ट्यूटर’
कई उम्मीदवार कैट में वर्बल एबिलिटी (VARC) सेक्शन से बहुत डरते हैं. एआई की मदद से आप भारी-भरकम रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC) को चुटकियों में समझ सकते हैं.
- कस्टम आरसी जनरेटर: आप एआई से एथिक्स, फिलॉसफी या इकोनॉमिक्स जैसे कठिन विषयों पर कैट-लेवल के पैसेज बनवा सकते हैं.
- वोकैब और टोन एनालिसिस: पैसेज पेस्ट करके एआई से ऑथर की ‘टोन’ और कठिन शब्दों के कॉन्टेक्स्टुअल मीनिंग पूछें. इससे एलिमिनेशन टेक्नीक मजबूत होगी.
एआई से सुलझाएं DILR की गुत्थी
डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR) में सबसे ज्यादा समय पहेलियों (Puzzles) को समझने में लगता है.
- स्टेप-बाय-स्टेप लॉजिक ब्रेकडाउन: अगर किसी DILR सेट में अटक गए हैं तो एआई को उसका सॉल्यूशन सीधे पूछने के बजाय कहें: मुझे सीधा जवाब मत दो, मुझे हिंट दो और अगले स्टेप की तरफ गाइड करो.
- नए सेट तैयार कराना: एआई को पुराने कैट के DILR सेट्स का पैटर्न देकर उसी तर्ज पर नए प्रैक्टिस सेट्स तैयार करने को कह सकते हैं.
Quant में एक्यूरेसी और शॉर्टकट ट्रिक्स का हैक
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) में फॉर्मूले याद करने से ज्यादा एप्लीकेशन मायने रखता है.
- कमजोरी पर अटैक: अगर अलजेब्रा या ज्योमेट्री कमजोर है तो एआई से कहें: मुझे अलजेब्रा के 5 ऐसे सवाल दो जो कैट के पिछले 5 सालों के ट्रेंड पर आधारित हों और उनकी डिफिकल्टी लेवल 3 हो.
- मल्टीपल एप्रोच सीखें: एक ही सवाल को ट्रेडिशनल मेथड, ऑप्शन एलिमिनेशन और एलिगेशन ट्रिक से कैसे हल करें, यह एआई से सीखें.
कोई कोचिंग नहीं सिखाती एआई जैसा मॉक एनालिसिस
मॉक टेस्ट देना आसान है, लेकिन उसका एनालिसिस करना सबसे बोरिंग और कठिन काम होता है. एआई यहां गेमचेंजर साबित होता है.
- अपना मॉक स्कोरकार्ड और टाइम-स्पेंड डेटा एआई में अपलोड करें.
- एआई से पूछें कि किस टाइप के सवालों में आपका टाइम वेस्ट हुआ और कहां एक्यूरेसी गिरी. यह सटीक डेटा देकर बताएगा कि कौन से सवाल अटेम्प्ट करने चाहिए थे और कौन से छोड़ने थे.
एआई से कैट की तैयारी में न करें ये गलतियां
कैट परीक्षा की तैयारी के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन गलतियों से बचना जरूरी है:
- Hallucination का शिकार न बनें: एआई कई बार मैथ्स के कैलकुलेशन गलत कर देता है. इसलिए फॉर्मूले और लॉजिक री-चेक जरूर करें.
- न खोएं सोचने की क्षमता: DILR में तुरंत एआई से मदद न लें. कम से कम 15-20 मिनट खुद दिमाग लगाएं, वर्ना एग्जाम हॉल में दिमाग चलना बंद हो जाएगा.
- आउटडेटेड डेटा: एआई से जब भी प्रैक्टिस सेट बनवाएं, उसे कैट का लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न जरूर समझाएं.
About the Author
Deepali PorwalSenior Sub Editor
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
August 31, 2026, 15:25 IST
