Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    अपराध एजुकेशन ऑटो कृषि खेल जॉब्स & करियर झारखण्ड टेक देश धर्म बिजनेस बिहार मनोरंजन राजनीति राशिफल लाइफस्टाइल स्वास्थ

    इस्लाम की तारीफ से भड़का विवाद? कर्नाटक के मंत्री के बोल पर संतों और नेताओं में ठनी

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    होमताजा खबरदेश

    इस्लाम की तारीफ से विवाद? कर्नाटक के मंत्री के बोल पर संतों और नेताओं में ठनी

    Last Updated:August 31, 2026, 14:49 IST

    कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के ‘इस्लाम सभी धर्मों में श्रेष्ठ है’ वाले बयान पर सियासी और धार्मिक पारा चढ़ गया है. इस विवादित टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों, संतों और खुद ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक तरफ जहां साधु-संतों ने सनातन धर्म को कमतर आंकने पर कड़ा ऐतराज जताया है, वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे इंसानियत और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए इस्लाम को समझने की वकालत की है.

    इस्लाम की तारीफ से विवाद? कर्नाटक के मंत्री के बोल पर संतों और नेताओं में ठनीZoomबसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को श्रेष्ठ धर्म बताकर विवाद खड़ा कर दिया. (एएनआई)

    नई दिल्ली. कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में बयान दिया है कि इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ है. सबको मस्जिद जाना चाहिए. बसवराज के इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस नेता उदित राज, सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और जगत गुरु परमहंस आचार्य ने प्रतिक्रिया दी. इमरान मसूद ने कहा, “भारत की संस्कृति यही है, सबका सम्मान करना. सबको प्यार की नजर से देखना. यह भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है. किसी के लिए भी मन में नफरत नहीं रखनी चाहिए. धर्म यही सिखाता है. कोई भी धर्म इंसानियत का संदेश देता है. जिन लोगों को इस्लाम के बारे में गलतफहमियां हैं, उन्हें इसे पढ़ना चाहिए तो आप समझ जाएंगे.”

    कर्नाटक के मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “भारत अभिव्यक्ति की आजादी की गारंटी देता है. यह उनकी पसंद और निजी राय है. कोई ईसाई धर्म को महान मान सकता है. कोई यहूदी धर्म को, कोई इस्लाम को, कोई हिंदू धर्म को या कोई बौद्ध धर्म को, यह उनका निजी मामला है. उनकी समझ उनके नजरिए पर आधारित है, इसलिए उनसे सीधे पूछा जाना चाहिए. वरना यह पूरी तरह से उनकी निजी पसंद है.”

    सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, “भारत का संविधान हर नागरिक को अपने धर्म और आस्था को मानने की आजादी देता है. यह उनका अधिकार है और हम किसी के अधिकार का उल्लंघन नहीं कर सकते. अगर कोई मक्का जाना चाहता है तो वह ऐसा करने के लिए आजाद है. हालांकि उन्हें वहां के सभी नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिए. इससे किसी को कोई समस्या नहीं है.”

    वहीं, जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी की इस्लाम की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी की आलोचना की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री का यह बयान कि इस्लाम सभी धर्मों से श्रेष्ठ है, उनकी मूर्खता को दर्शाता है. मंत्री को पता होना चाहिए कि इस्लाम धर्म ही नहीं है. अगर इस्लाम धर्म होता तो उसमें कोई धर्माचार्य होता. इस्लाम में मौलवी और इमाम और पीर होते हैं. इस्लाम धर्म नहीं, मजहब है. कर्नाटक के मंत्री का बयान साजिश और मूर्खतापूर्ण है. मंत्री के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.”

    About the Author

    authorimgRakesh Ranjan Kumar

    राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

    और पढ़ेंLocation :

    New Delhi,Delhi

    First Published :

    August 31, 2026, 14:49 IST

    Source

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया के Hot Ads बन सकते हैं साइबर फ्रॉड का हथियार! I4C ने चेताया
    Next Article Bikaner News: बीकानेर का अश्व संग्रहालय है घोड़ों की दुनिया का गेटवे
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    October 20, 2026

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    October 19, 2026

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    October 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    मधेपुरा में यूट्यूब पत्रकारों सहित 10 पर गंभीर आरोप: 1 लाख की रंगदारी, लूटपाट और वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सख्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी 15 दिनों में रिपोर्ट

    पटना: महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

    मधेपुरा:मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    मधेपुरा में प्रिंस रंजन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: लूटपाट के दौरान मारी थी गोली, दो गिरफ्तार; हथियार देने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

    जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 100 लीटर कोडीन कफ सिरप और विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कमरे सील

    नयानगर दुर्गा मंदिर में भव्य ‘भगवती महोत्सव’ शुरू कराने की मांग: MLC संजय सिंह को आशीष कुमार बाबुल ने सौंपा मांग पत्र

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?