Close Menu
Dainik Bharat Bhoomi
    What's Hot

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Dainik Bharat Bhoomi
    Facebook X (Twitter)
    ePaper Login
    • देश
    • राज्य
      • बिहार
      • झारखण्ड
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    Dainik Bharat Bhoomi
    ePaper
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिजनेस
    • एजुकेशन
    • ऑटो
    • टेक
    • धर्म
    • राशिफल
    • लाइफस्टाइल
    • कृषि
    • घरेलू नुस्खे
    बिहार

    मधेपुरा एसपी ने किया बुधमा कैम्प का निरीक्षण, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    गौरव कबीरBy गौरव कबीरNovember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिले में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरस्त बनाए रखने और आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया।


    निरीक्षण के दौरान एसपी ने कैम्प में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव और क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संतरी पोस्ट एवं शस्त्रागार का भी जायजा लिया और वहां तैनात जवानों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान कई सख्त निर्देश दिए। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

    पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाएं और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखें। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल व संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति या अफवाह से तुरंत निपटा जा सके। अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुख्य मार्गों और चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।

    इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय थाना के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

    Hindinews Madhepura News Udakishunganj Education उदाकिशुनगंज मधेपुरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
    Previous Articleमधेपुरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, तीन सामुदायिक जीविका संघों में चला जागरूकता अभियान
    Next Article मुरलीगंज पुलिस ने पिकअप लुट कांड का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफास ,घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, लुटी गयी पिकअप और मोटरसाईकिल बरामद
    गौरव कबीर
    गौरव कबीर
    • Website

    गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।

    Related Posts

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    November 7, 2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    November 7, 2026

    मुरलीगंज पुलिस ने पिकअप लुट कांड का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफास ,घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, लुटी गयी पिकअप और मोटरसाईकिल बरामद

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Promotional Banner Dainik Bharat Bhoomi
    Latest Posts

    राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

    सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन

    मुरलीगंज पुलिस ने पिकअप लुट कांड का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफास ,घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, लुटी गयी पिकअप और मोटरसाईकिल बरामद

    मधेपुरा एसपी ने किया बुधमा कैम्प का निरीक्षण, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    मधेपुरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, तीन सामुदायिक जीविका संघों में चला जागरूकता अभियान

    मधेपुरा :सरकारी रेन बसेरा से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, जल्द होगा भवन का जीर्णोद्धार

    मधेपुरा:बभनगामा शॉर्ट सर्किट तबाही: आग की चपेट में आने से 25घरों जला

    Live Cricket Scores
    Facebook X (Twitter)

    Pages

    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy and Policy

    LINKS

    • Grievance Redressal
    • Terms and Condition
    • DNPA Code of Ethics
    • Submit News
    • Advertisement

    Services

    • कृषि
    • जॉब्स & करियर
    • बिजनेस
    • स्वास्थ
    • राजनीति
    • घरेलू नुस्खे
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • संपादकीय / विचार

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Dainikbharatbhoomi.com. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?