Browsing: Madhepura News

कुमारखंड थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा स्मैक जैसा 6.04 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है।

मधेपुरा। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। बैठक में कोसी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सहित राज्य, क्षेत्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रखण्ड संसाधन केन्द्र उदाकिशुनगंज में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) के MIP-4.5 आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित। बीईओ सागर कुमार चौधरी ने पीटीएम में बच्चों के प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में सीएसपी संचालक ने ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट और आधार-पैन से खोले फर्जी खाते। मुंबई और दिल्ली साइबर सेल के नोटिस आते ही मचा हड़कंप। 3 राज्यों की पुलिस जांच में जुटी।

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सन्हौली सूर्य मंदिर चौक पर पिछले करीब छह महीनों से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने तत्काल राहत के लिए जमीन के अंदर पाइप डालकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई।

मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला शाखा मधेपुरा की बैठक वेदव्यास महाविद्यालय में जिला सचिव रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने किया। इसमें शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) के 143 विद्यालयों में शनिवार को ‘निपुण पथ’ थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन होगा। प्रगति पत्रक वितरण और प्रतियोगिताओं के साथ बीईओ ने लापरवाही पर वेतन कटौती की चेतावनी दी है।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) में आवास प्लस योजना 2024 की सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुखिया संघ ने एसडीएम और बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ग्राम सभा से सूची तैयार कराने की मांग की।