Author: गौरव कबीर
गौरव कबीर एक समर्पित पत्रकार और समाचार क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल हैं, जिनकी विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जमीनी स्तर की खबरों में है। अपनी स्पष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले गौरव कबीर महत्वपूर्ण समाचारों को सरल, संतुलित और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करने पर जोर देते हैं।
सुपौल :- कोशी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच 27 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे कोसी बराज से पानी का कुल डिस्चार्ज 2,00,745 क्यूसेक दर्ज किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,97,945 क्यूसेक रहा, जबकि ईस्ट कोसी मेन कैनाल (E.K.M.C.) में डिस्चार्ज शून्य और वेस्ट कोसी मेन कैनाल (W.K.M.C.) में 2,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
कटिहार में सीआईडी डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधि-व्यवस्था एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की
कटिहार :बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री
युवा साहित्यकार अर्पित रंजन को वाराणसी में मिला काशी गौरव सम्मान,केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और आचार्य श्रीकांत ने दिया पुरस्कार
खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सन्हौली सूर्य मंदिर चौक पर पिछले करीब छह महीनों से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने तत्काल राहत के लिए जमीन के अंदर पाइप डालकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई।
मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला शाखा मधेपुरा की बैठक वेदव्यास महाविद्यालय में जिला सचिव रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने किया। इसमें शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई।
सुपौल :- पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छ परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर मुख्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।पौधरोपण कार्यक्रम में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिकों, बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर को हराभरा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान…
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
मीडिया दस्तक/संतोष चौहानब्यूरो सुपौल सुपौल :- नेपाल के तराई क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मझारी-सीकरहट्टा निम्न बांध और कोशी पश्चिमी तटबंध का औचक निरीक्षण किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसी विकास कुमार और सहायक अभियंता अरुण कुमार ने मझारी चौक से मंगा सिहौल तक बांध के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बांध की स्थिति, संवेदनशील स्थलों और कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके…
आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 41 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में फारबिसगंज निवासी मोहम्मद सौराज…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.