Browsing: बिहार
सुपौल :- जिले के मत्स्य कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सावन कुमार ने मत्स्य कृषकों को लेकर जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुपौल :- भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी), वीरपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 401 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। बरामद गांजा को संबंधित थानों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
खगड़िया। सन्हौली दुर्गा स्थान के सामने रेलवे की दशकों से बेकार पड़ी जमीन से अब रेलवे को 60 लाख रुपये की आमदनी होगी। वहीं, इस जमीन पर दुकान लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में आम्रपाली कोयला खनन क्षेत्र के पुनः उपयोग (Repurposing) की संभावनाओं को लेकर हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जस्ट ट्रांजिशन रिसर्च सेंटर (JTRC), IIT-कानपुर के सहयोग से किया गया।
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में सीएसपी संचालक ने ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट और आधार-पैन से खोले फर्जी खाते। मुंबई और दिल्ली साइबर सेल के नोटिस आते ही मचा हड़कंप। 3 राज्यों की पुलिस जांच में जुटी।
कटिहार:बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री
कटिहार:बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन, वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्री
सुपौल :- जिले के पिपरा प्रखंड की पथरा दक्षिण पंचायत में रविवार को ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ पंचायत विकास दिवस मनाया गया। मुखिया सुभाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के विकास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों के समक्ष सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नाली सहित अन्य समस्याएं रखीं।
खगड़िया, 27 सितंबर 2026। देश बचाओ अभियान के बैनर तले रविवार को सदर अस्पताल चौक, खगड़िया में “बेटी बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारों के साथ प्रतिरोध कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में पटना के बाढ़ क्षेत्र के लखाचक-बेलछी में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा
सुपौल :- कोशी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच 27 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे कोसी बराज से पानी का कुल डिस्चार्ज 2,00,745 क्यूसेक दर्ज किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,97,945 क्यूसेक रहा, जबकि ईस्ट कोसी मेन कैनाल (E.K.M.C.) में डिस्चार्ज शून्य और वेस्ट कोसी मेन कैनाल (W.K.M.C.) में 2,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सन्हौली सूर्य मंदिर चौक पर पिछले करीब छह महीनों से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने तत्काल राहत के लिए जमीन के अंदर पाइप डालकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.