Madhepura:उदाकिशुनगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

उदाकिशुनगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान


उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक  विद्यालय उदा में शनिवार को जिला परिवहन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देना था। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यालय के शिक्षकों के उपस्थिति में छात्रों को सड़क दुर्घटना के कारण, उससे बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ से काम लिया जाए। जिससे घायल की जान बचाई जा सके। वही एसडीआरएफ टीम ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को कैसे संभालना चाहिए, रक्तस्राव रोकने के तरीके, सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक उपायों की जानकारी भी दी गई।

साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित शिक्षकों ने इस प्रकार के शिविर छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों में जागरूकता बढ़ती है और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

मौके पर परिवहन और आपदा विभाग के कौशल कुमार,मनीष कुमार सिंह,चंदन कुमार,संतोष कुमार शिक्षक अभिनंदन कुमार,नीरज कुमार, रवींद्र कुमार,अजय कुमार रॉय,काजल कुमारी,रानी कुमारी,ममता कुमारी,अजय कुमार ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved