दरभंगा जिले को 105 करोड़ रूपये की लागत से 50 योजनाओं का शिलान्यास

बिहार की समग्र समृद्धि एवं राज्य को अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज दरभंगा जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान 105 करोड़ रुपए की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33 करोड़ रुपए की लागत की 40 योजनाओं का उद्घाटन किया।

साथ ही निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड, सिविल इनक्लेव तथा आमस-दरभंगा पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त लॉजिस्टिक्स पार्क एवं कार्गो हब के स्थल का निरीक्षण तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved