मधेपुरा:त्यागपत्र देकर विरमित हुए पीएचसी प्रभारी,विदाई समारोह का आयोजन,डॉ रुपेश को मिला पदभार

मधेपुरा:त्यागपत्र देकर विरमित हुए पीएचसी प्रभारी,विदाई समारोह का आयोजन,डॉ रुपेश को मिला पदभार

मधेपुरा,डेस्क

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज पीएचसी प्रभारी अंकित सौरभ ने पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद से त्याग पत्र देकर विरमित हो गए।विरमित होने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।

विदाई समारोह में मधेपुरा सिविल सर्जन डॉ० विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा की आज खुशी और गम का भावुक पल है।अपने सेवाकाल के दौरान जिस संस्थान में कार्यरत रहते है।वह संस्थान उस व्यक्ति का परिवार कहलाता है।परिवार में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव होते रहता है जहां अच्छाई है वही बुराई भी होती है।तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद डाक्टर अंकित सौरभ ने एक अस्पताल प्रभारी के साथ-साथ एक चिकित्सक के रूप में जो कार्य किया उसे हमेशा यहां के लोग याद रखेंगे।

विदाई समारोह के दौरान डॉ अंकित सौरभ ने जानकारी देते हुए कहा की वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु राउरकला उड़ीसा,में नामांकन हेतु,अपने पद से त्यागपत्र देकर विरमित हुए हैँ।जिसके उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है।इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में मधेपुरा सिथिल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विजय कुमार द्वारा आशीष वचनों के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दिया है।

उन्होंने आगे कहा की उदाकिशुनगंज के लोगों ने उन्हें खूब प्यार स्नेह दिया है। यहाँ के लोग उनके परिवार के जैसे हैँ।जितनी सेवा हो सकी उन्होंने की है।आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर लोगों की सेवा करेंगे।उन्हें ज़ब भी मौका मिलेगा वह उदाकिशुनगंज की धरती पर आकर आमजनमानस की सेवा करेंगे।

डॉ० नवीन कुमार चिकित्सा पदाधिकारी को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहरसा मेडिकल कॉलेज विदाई दिया गया।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० रुपेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।मौके पर डॉक्टर रुपेश कुमार ने कहा की अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के के रूप में योगदान दिया है।उदाकिशुनगंज के तमाम जनता एवं मरीज़ के लिए वे अपनी सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे।इससे पूर्व भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में जनमानस की सेवा की है.कार्य क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियां सामने आई लेकिन उदाकिशुनगंज के लोगों का भरपूर सहयोग,प्रेम एवम समर्थन से हर चुनौती से पार पाते हुए अपने दायित्व को निभाया।इस बार वे लोगों की ओर सेवा कर पाएंगे.सेवा करने का मौका उन्हें दौबारा मिला है।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी, जीएनएम, ए एन एम, आशा, सीएचओ सकिल अख्तर सहित समाजसेवी नीतीश राणा,अनुराग सिंह,आलम शेख मौजूद रहे।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved