Madhepura :शहर में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं यात्री शेड – तान्या कुमारी

नगर परिषद् क्षेत्रान्तर्गत शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर दूर-दराज से शहर में रोजमर्रा के काम से आये आमजनों, यात्रियों एवं शहरवासियों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे यात्री शेड एवं शहर की दीवालों पर किये जा रहे पेंटिंग का कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने जायजा लिया |
कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कही कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए शहर की दीवालों पर विभिन्न प्रकार कि पेंटिंग की जा रही है और प्रत्येक मुख्य मार्गों पर 30-40 फीट की दुरी पर फैन्सी स्ट्रीट लाइट लगवाया जा रहा हैं | उन्होंने कही कि शहर में 20 यात्री शेड का निर्माण कर जल्द ही शहर वासियों को सुपुर्द किया जाएगा | मुख्य मार्ग से जुडी सभी सड़कों को प्राथमिकता के हिसाब से बनाया जा रहा है और बरसात से पहले सभी छोटे-मोटे नाले को मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा ताकि शहर वासियों को बरसात में जलजमाव व कठिनाइयों का सामना न करना पड़े |
मौके पर मौजूद ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ने कहा कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के द्वारा किये जा रहे जनहित में किये जा रहे काम काफी सराहनीय हैं | इसमें हम सभी शहरवासियों की सहभागिता भी जरुरी हैं | पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी से माँग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को शीघ्र लाभ दिया जाय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कि क़िस्त पा चुके लाभुकों को दूसरी एवं तीसरी क़िस्त की राशि मुहैया करवाया जाय | मौके पर नगर परिषद् कर्मी मानव कुमार कृष्णमूर्ति, राजकुमार, मो. अनवर सहित अन्य मौजूद रहे |