Madhepura “माय भारत–माई वोट अभियान का आयोजन

Madhepura “माय भारत–माई वोट अभियान का आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, मधेपुरा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “माय भारत–माई वोट” अभियान के तहत युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेलकूद प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास से हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, मुखिया श्री किशोर कुमार, सरपंच श्री देवराज बाबू, विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एन. ठाकुर एवं मेरा युवा भारत की उपनिदेशक श्रीमती हुस्न जहां उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 52 युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं मतदान अवश्य करने की अपील की। वहीं उपनिदेशक श्रीमती हुस्न जहां ने कहा कि मतदान युवाओं के लिए लोकतंत्र का पर्व है और देश के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है।

कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नवोदय विद्यालय से लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा एवं संडे ऑन साइकिल की तर्ज पर साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें “माय भारत–माई वोट” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट, युवा क्लब अध्यक्ष, स्वयंसेवक, शिक्षकगण सहित 500 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन स्काउट प्रभारी जय नारायण पंडित ने किया।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved