Purnea:सरस्वती पूजा विवाद सुलझाने गए सूरज बिहारी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या

Purnea:सरस्वती पूजा विवाद सुलझाने गए सूरज बिहारी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया के नेवलाल चौक समीप सरस्वती पूजा में हुए विवाद को सुलझाने गए व्यवसायी सूरज बिहारी की गोली मारकर की हत्या कर दी गई.बताया जाता है की सूरज की हत्या आपसी रंजिश के कारण हुई है. वहीँ कुछ लोग बताते हैँ की सरस्वती पूजा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. विवाद को सुलझाने के लिए सूरज बिहारी को बुलाया गया.

विवाद सुलझाने के दौरान बात चल हीं रही थी हथियार बंद दो युवकों ने सूरज पर गोली चलाना शुरू कर दिया. गोली सूरज को जा लगी. आनन फानन में सूरज को पास के होप हॉस्पिटल ले जाया गया. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले में सांसद पप्पू यादव घटना स्थल पर पहुंचकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की रोज हत्या हो रही. कानून का राज समाप्त हो गया है. आरोपियों को जल्द सज़ा मिलनी चाहिए.

वहीँ पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा की आज सुबह पूर्णिया गुलाबबाग निवासी लब्धप्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव जी के युवा पुत्र सूरज बिहारी की दिनदहाड़े नेवालाल चौक के समीप गोली मारकर हत्या किया जाना दुःखद और निंदनीय है। होप अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त किया।दिनदहाड़े इस तरह की हत्या सरकार के इक़बाल पर प्रश्नचिन्ह है।अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved