
नशेड़ी पति ने पत्नी की पीट पीट कर, हत्या कर दी
रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर दलित टोले में नशेड़ी पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी कुसुम देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी.मृतका के परिजनों ने धुरी बिन्द पर नशे की हालत मे पिट पिट कर हत्या करने का आरोप लगाया हैं.परिजनों ने बताया की पति अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था.पति अपने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे.पैसे नहीं देने पर पति ने नशे की हालत मे पत्नी के साथ सिल्वट से मारपीट कर अधमरा कर दिया.नशेड़ी पति ने अपने पत्नी की एक आँख भी फोड़ दिया हैं.परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गयी.एक माह पूर्व धुरी बिन्द ने नशे की हालत मे अपनी माँ को छत से धक्का दें दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी.वही रहूई थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले मे पति समेत कुल छह लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया हैं.पुलिस मामले की जाँच मे जुट गयी हैं.घटना के बाद आरोपी पति फरारा बताया जा रहा हैं।